https://hindi.sputniknews.in/20261005/12493511.html
खतरे की आहट के बीच अमेरिका का बड़ा निर्णय, ब्रिटेन से रातों-रात हटाए 12 बी-1 बॉम्बर
खतरे की आहट के बीच अमेरिका का बड़ा निर्णय, ब्रिटेन से रातों-रात हटाए 12 बी-1 बॉम्बर
Sputnik भारत
द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट किया कि कमांडरों को कथित खतरे के बारे में नई चेतावनियाँ मिलने के बाद अमेरिका ने आरएएफ फेयरफोर्ड से अचानक सभी 12 बी-1 बॉम्बर वापस बुला लिए, जो ईरान पर अवैध अमेरिकी हमलों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रमुख बेस है।
2026-10-05T10:06+0530
2026-10-05T10:06+0530
2026-10-05T11:04+0530
विश्व
अमेरिका
ब्रिटेन
ईरान
मध्य पूर्व
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/04/1b/10814880_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_f1d3bb5184d991afc5a0f828b446588c.jpg
अमेरिकी वायुसेना ने यह कदम इतनी जल्दबाजी में उठाया कि कुछ बमवर्षकों ने आसमान में ईंधन भरने वाले विमानों के पूरी तरह तैयार होने से पहले ही उड़ान भर दी। अमेरिका वापसी के लिए ज़रूरी इन ईंधन विमानों का इंतजार किए बिना ही ये बमवर्षक वहां से रवाना हो गए।दरअसल, यह हाई-अलर्ट फेयरफोर्ड एयरबेस के पास हुई एक संदिग्ध घटना के बाद जारी किया गया था। सैन्य अड्डे की तरफ बढ़ रहीं तीन संदिग्ध वैनों को रोकने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत आसपास के 85 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया और बम निरोधक दस्ते ने गाड़ियों की सघन तलाशी ली।जांच के दौरान वैन से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ, बल्कि उनमें केवल पेट्रोल भरा था। इसके बाद पकड़े गए पांचों संदिग्धों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।इस पूरी घटना को लेकर अमेरिकी और ब्रिटिश अधिकारियों ने सीधे ईरान पर उंगली उठाई है, हालांकि उन्होंने ईरान को इस साजिश से जोड़ने वाला कोई भी सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया। दूसरी तरफ, ईरान ने इस घटना में अपना हाथ होने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
https://hindi.sputniknews.in/20261004/bhaarit-kii-surikshaa-pri-khtrie-ke-smy-riuus-uske-saath-khdaa-rihaa-jyshnkri-12491113.html
अमेरिका
ईरान
मध्य पूर्व
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/04/1b/10814880_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_1cc492fe1d0351cdf031876f09e6344e.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
अमेरिका, ब्रिटेन, ईरान, मध्य पूर्व
अमेरिका, ब्रिटेन, ईरान, मध्य पूर्व
खतरे की आहट के बीच अमेरिका का बड़ा निर्णय, ब्रिटेन से रातों-रात हटाए 12 बी-1 बॉम्बर
10:06 05.10.2026 (अपडेटेड: 11:04 05.10.2026) अमेरिकी अखबार 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, कमांडरों को मिले एक संदिग्ध खतरे की सूचना के बाद अमेरिका ने ब्रिटेन के आरएएफ फेयरफोर्ड एयरबेस से अपने सभी 12 बी-1 बमवर्षक विमानों को अचानक वापस बुला लिया है। गौरतलब है कि यह सैन्य अड्डा ईरान पर अमेरिका द्वारा किए जाने वाले अवैध हमलों का एक प्रमुख केंद्र रहा है।
अमेरिकी वायुसेना ने यह कदम इतनी जल्दबाजी में उठाया कि कुछ बमवर्षकों ने आसमान में ईंधन भरने वाले विमानों के पूरी तरह तैयार होने से पहले ही उड़ान भर दी। अमेरिका वापसी के लिए ज़रूरी इन ईंधन विमानों का इंतजार किए बिना ही ये बमवर्षक वहां से रवाना हो गए।
दरअसल, यह हाई-अलर्ट फेयरफोर्ड एयरबेस के पास हुई एक संदिग्ध घटना के बाद जारी किया गया था। सैन्य अड्डे की तरफ बढ़ रहीं तीन संदिग्ध वैनों को रोकने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत आसपास के 85 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया और बम निरोधक दस्ते ने गाड़ियों की सघन तलाशी ली।
जांच के दौरान वैन से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ, बल्कि उनमें केवल पेट्रोल भरा था। इसके बाद पकड़े गए पांचों संदिग्धों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इस पूरी घटना को लेकर अमेरिकी और ब्रिटिश अधिकारियों ने सीधे ईरान पर उंगली उठाई है, हालांकि उन्होंने ईरान को इस साजिश से जोड़ने वाला कोई भी सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया। दूसरी तरफ, ईरान ने इस घटना में अपना हाथ होने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।