https://hindi.sputniknews.in/20261005/12493595.html
पहले दौर में पूर्ण बहुमत से चूके लूला, दूसरे दौर के चुनावी अभियान में जुटे
पहले दौर में पूर्ण बहुमत से चूके लूला, दूसरे दौर के चुनावी अभियान में जुटे
Sputnik भारत
ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि वे 25 अक्टूबर के दूसरे दौर से पहले एक नया चुनाव अभियान शुरू करेंगे, क्योंकि वे पहले दौर में अपेक्षित जीत हासिल नहीं कर सके।
2026-10-05T10:21+0530
2026-10-05T10:21+0530
2026-10-05T11:17+0530
विश्व
ब्राज़ील
लैटिन अमेरिका
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/08/04/9539069_0:213:3072:1941_1920x0_80_0_0_2fc96d5c9d4a98eb8bfda74c490c4ec8.jpg
साओ पाउलो में बोलते हुए लूला ने कहा, "चुनाव के नतीजे अक्सर चौंकाने वाले होते हैं। उम्मीद के मुताबिक हमें वह सब हासिल नहीं हो सका जो हम चाहते थे। मुझे पूरा भरोसा था कि मैं पहले ही दौर में यह चुनाव जीत जाऊंगा।"लूला ने अपने प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोल्सोनारो पर निशाना साधते हुए उन्हें 'ब्राज़ील के भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा' बताया। उन्होंने कहा कि उनका अगला अभियान बोल्सोनारो के संगठित अपराध से जुड़े कथित संबंधों को जनता के सामने उजागर करने पर केंद्रित होगा।पहले चरण के मतदान की लगभग पूरी हो चुकी गिनती के अनुसार, दक्षिणपंथी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो 47.09% वोट पाकर सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, मौजूदा राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा को 45.08% मत मिले हैं, जिसके चलते मुकाबला अब दूसरे दौर में पहुंच गया है।
https://hindi.sputniknews.in/20261004/bhaarit-mngoliyaa-saajhaa-sainik-nomedik-eliifent-abhyaas-snpnn-12488019.html
ब्राज़ील
लैटिन अमेरिका
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/08/04/9539069_341:0:3072:2048_1920x0_80_0_0_671ca1c601b5c58ff69bc015fe7dde1c.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
ब्राज़ील, लैटिन अमेरिका
पहले दौर में पूर्ण बहुमत से चूके लूला, दूसरे दौर के चुनावी अभियान में जुटे
10:21 05.10.2026 (अपडेटेड: 11:17 05.10.2026) ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा पहले दौर में अपेक्षित बहुमत हासिल करने से चूक गए हैं। इसके बाद उन्होंने 25 अक्टूबर को होने वाले दूसरे दौर के मतदान के लिए नए सिरे से चुनाव प्रचार शुरू करने का ऐलान किया है।
साओ पाउलो में बोलते हुए लूला ने कहा, "चुनाव के नतीजे अक्सर चौंकाने वाले होते हैं। उम्मीद के मुताबिक हमें वह सब हासिल नहीं हो सका जो हम चाहते थे। मुझे पूरा भरोसा था कि मैं पहले ही दौर में यह चुनाव जीत जाऊंगा।"
लूला ने अपने प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोल्सोनारो पर निशाना साधते हुए उन्हें 'ब्राज़ील के भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा' बताया। उन्होंने कहा कि उनका अगला अभियान बोल्सोनारो के संगठित अपराध से जुड़े कथित संबंधों को जनता के सामने उजागर करने पर केंद्रित होगा।
पहले चरण के मतदान की लगभग पूरी हो चुकी गिनती के अनुसार, दक्षिणपंथी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो 47.09% वोट पाकर सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, मौजूदा राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा को 45.08% मत मिले हैं, जिसके चलते मुकाबला अब दूसरे दौर में पहुंच गया है।