यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने ज़पोरोज़्ये इलाके में समोइलोव्का बस्ती को कराया मुक्त: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian servicemen fire a BM-21 Grad multiple rocket launcher towards Ukrainian positions
Russian servicemen fire a BM-21 Grad multiple rocket launcher towards Ukrainian positions - Sputnik भारत, 1920, 05.10.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि रूस के बैटल ग्रुप वोस्तोक ने ज़पोरोज़्ये इलाके में समोइलोव्का बस्ती को मुक्त करा लिया है।

मंत्रालय ने ताजा जानकारी देते हुए कहा, "बैटल ग्रुप वोस्तोक की इकाइयां दुश्मन की रक्षा पंक्ति को भेदकर आगे बढ़ती रहीं और, ज़पोरोज़्ये इलाके में समोइलोव्का बस्ती को मुक्त करा लिया।"

मंत्रालय के अनुसार, बैटलग्रुप सेवेर की टुकड़ियां खार्कोव क्षेत्र के वरवरोव्का, निकोलायेव्का, लोबानोव्का और रेज़निकोवो में यूक्रेनी सेना से लोहा ले रही हैं। इसके साथ ही, रूसी सेना ने खार्कोव के उत्तर-पूर्वी मोर्चे पर यूक्रेनी रक्षापंक्ति पर अपना शिकंजा कसते हुए नए इलाकों पर अपना नियंत्रण बढ़ा लिया है।
मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सेना ने खार्कोव इलाके में रूबलनोये के उत्तर में एक छोटे से घेरे वाले इलाके पर भी नियंत्रण कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले दिन रूस के बैटल ग्रुप त्सेंत्र के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन ने 475 से ज़्यादा सैनिकों के साथ-साथ दूसरे मोर्चों पर भी जानमाल का नुकसान उठाया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यूक्रेनी सेना के 475 से ज़्यादा सैनिक, चार युद्धक गाड़ियां, सात अन्य वाहन, दो तोपें और एक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली नष्ट हो गए।"

बता दें कि पिछले 24 घंटों में बैटलग्रुप सेवेर ने 270 से अधिक, बैटलग्रुप वोस्तोक ने 255 से ज़्यादा और बैटलग्रुप ज़ापद ने 220 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को ढेर किया है। वहीं, बैटलग्रुप यूग के हाथों 175 और बैटलग्रुप द्नेपर की कार्रवाई में 40 के करीब यूक्रेनी जवान मारे गए हैं।

मंत्रालय ने कहा, "वायु रक्षा प्रणाली ने चार गाइडेड एरियल बम, एक अमेरिकी HIMARS रॉकेट सहित 861 ड्रोन मार गिराए।"

Russian servicemen fire a 2S4 Tyulpan (Tulip) self-propelled heavy mortar - Sputnik भारत, 1920, 05.10.2026
यूक्रेन संकट
क्रेमलिन का कड़ा रुख: नागरिक ठिकानों पर यूक्रेनी हमलों का रूस देगा मुंहतोड़ जवाब
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала