Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

रूसी हमले में यूक्रेन का फ्लेमिंगो मिसाइल उत्पादन नेटवर्क तबाह: विशेषज्ञ

© Sputnik / Sergey Bobylev / मीडियाबैंक पर जाएंRussian servicemen of the 20th Red Banner Guards Combined Arms Army fire a BM-27 9K57 Uragan (Hurricane) multiple launch rocket system towards Ukrainian positions
Russian servicemen of the 20th Red Banner Guards Combined Arms Army fire a BM-27 9K57 Uragan (Hurricane) multiple launch rocket system towards Ukrainian positions - Sputnik भारत, 1920, 08.10.2026
सब्सक्राइब करें
सैन्य विशेषज्ञ यूरी कनुटोव ने Sputnik को बताया कि रूस ने आम नागरिकों को निशाना बनाने वाली मिसाइलों के खतरे से निपटने के लिए यूक्रेन में फ्लेमिंगो मिसाइलों की पूरी उत्पादन श्रृंखला को निशाना बनाकर हमले किए।

यूरी कनुटोव ने कहा, “लॉजिक आसान है: अगर आप उत्पादन श्रृंखला और भंडारण की जगहों को ही खत्म कर देते हैं, तो आप दुश्मन को हथियार जुटाने से भी रोक देते हैं। इस तरह, एक-एक लॉन्चर को ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती है।"

फायर पॉइंट क्या है?

कनुटोव के अनुसार, फायर पॉइंट फ्लेमिंगो मिसाइलों और FP-1 तथा FP-2 ड्रोन बनाने वाली कंपनी है, जो वास्तव में पश्चिमी निर्माता है और यूक्रेनी ग्राहकों के बीच एक मध्यस्थ के रूप में काम करती है।
उन्होंने कहा, "इसकी मुख्य शाखा यूके में है। यूरोपीय ड्रोन और क्रूज मिसाइल निर्माता फायर पॉइंट के दिए गए विनिर्देशों के अनुसार अलग-अलग पुर्जे तैयार करते हैं, जिन्हें बाद में पूरी प्रणाली में जोड़ा जाता है।"

उत्पादन में दिक्कतें

यह कंपनी FP-7 और FP-9 बैलिस्टिक मिसाइलें भी बना रही थी। FP-7 को अमेरिकी ATACMS मिसाइल के यूक्रेनी संस्करण के रूप में विकसित किया जाना था और इसकी तय रेंज 350 किलोमीटर थी। हालांकि, बाद में वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इसकी रेंज 250 किलोमीटर बताई। कनुटोव के अनुसार, इसका मतलब है कि कंपनी अपने शुरुआती लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी, कंपनी सितंबर में FP-9 की डिलीवरी भी नहीं कर पाई।
जहां तक ​​फायर पॉइंट की फ्रेया वायु रक्षा प्रणाली की बात है, जिसे यूरोपीय पुर्जों का इस्तेमाल करके विकसित किया जा रहा है, यह अभी भी इंजीनियरिंग चरण में है, कनुटोव ने ज़ोर देकर कहा कि यह इस्कंदर, ज़िरकोन और किंजल जैसी रूसी मिसाइलों को नहीं रोक पाएगी।
वह आगे कहते हैं कि यूक्रेन ने निवेश के लिए अपनी दावेदारी खो दी है, क्योंकि हथियारों का उत्पादन अब विदेशों में स्थानांतरित हो रहा है।

वह कहते हैं, "[हाल का रूसी] हमला बहुत असरदार था, और हो सकता है कि हम अगले दो या तीन महीनों तक [फ्लेमिंगो] मिसाइलों के बारे में और कुछ न सुनें। मुझे नहीं लगता कि फायर पॉइंट कंपनी कुछ समय तक अपने पैरों पर खड़ी हो पाएगी।"

In this photo taken from a video released by Russian Defense Ministry press service on Wednesday, Nov. 13, 2024, the Russian army's multiple rocket launcher Solntsepyok fires towards Ukrainian positions in the border area of Kursk region, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 08.10.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने खार्कोव क्षेत्र में अन्नोपोलिये बस्ती को कराया मुक्त: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала