राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

शिकागो में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की कोशिश नाकाम, अमेरिकी युवक गिरफ्तार: रिपोर्ट

© Sputnik / Dmitry Parshin / मीडियाबैंक पर जाएंFBI and police officers outside the Capitol building in Washington before the inauguration of the US President-elect.
FBI and police officers outside the Capitol building in Washington before the inauguration of the US President-elect. - Sputnik भारत, 1920, 15.10.2026
सब्सक्राइब करें
अमेरिका में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर शिकागो के ऑरोरा इलाके में स्थित हिंदुओं के पूजा स्थल को "संभावित रूप से निशाना बनाने" की साजिश रचने का आरोप है।
स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि पैलेटाइन के एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस को तब गिरफ्तार किया गया, जब एक कथित सामूहिक गोलीबारी की साजिश की जांच के दौरान उसके पास से एक घोषणापत्र मिला। इस घोषणापत्र में 'श्वेत वर्चस्ववादी' विचारधाराएं थीं और इसमें 'भारतीय मूल' के लोगों के खिलाफ हिंसा का जिक्र भी था।
यह गिरफ्तारी नवरात्रि के साथ हिंदू त्योहारों के मौसम की शुरुआत के बीच हुई है, और यह घटना ओहियो के रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के ठीक दो सप्ताह बाद हुई है।
बुधवार को रोलिंग मीडोज स्थित कुक काउंटी थर्ड म्युनिसिपल डिस्ट्रिक्ट कोर्टहाउस में पैपोराकिस को पेश किया गया, जहां जज ने उसे हिरासत में रखने का आदेश दिया। उसकी अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को तय की गई है।

इस बीच, घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हम समुदाय से सतर्क रहने और किसी भी संभावित खतरे की सूचना देने का आग्रह करते हैं। प्रत्येक समुदाय को बिना किसी भय के पूजा करने का अधिकार है।"

एक अन्य पोस्ट में, फाउंडेशन ने दावा किया कि "भारी हथियारों से लैस पैपोराकिस पहले से ही हिंदू मंदिर में मौजूद था और उसने गोलीबारी शुरू करने की कोशिश की, लेकिन उसकी बंदूक जाम हो गई।"
"उस व्यक्ति ने खुद को 'नफरत से भरा हुआ एक समाज-विरोधी श्वेत वर्चस्ववादी नव-नाजी' बताया, जो लगभग हर दिन सामूहिक हत्या के बारे में कल्पना करता है," पोस्ट में आगे कहा गया।
Shree Swaminarayan Vadtal Dham Hindu temple in Richmond Heights, Ohio, was attacked on Gandhi’s birth anniversary. - Sputnik भारत, 1920, 03.10.2026
विश्व
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, जांच जारी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала