https://hindi.sputniknews.in/20261015/yuukren-khud-hii-nhiin-chaahtaa-snghrish-kaa-ant-islie-snkt-suljhaane-ke-ameriikii-pryaas-vifl-kremlin-12592879.html
यूक्रेन खुद ही नहीं चाहता संघर्ष का अंत, इसलिए संकट सुलझाने के अमेरिकी प्रयास विफल: क्रेमलिन
यूक्रेन खुद ही नहीं चाहता संघर्ष का अंत, इसलिए संकट सुलझाने के अमेरिकी प्रयास विफल: क्रेमलिन
Sputnik भारत
क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन रूस के ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाना जारी रखें हुए हैं, जो अमेरिका द्वारा की जा रही शांति की कोशिशों के बिल्कुल उलट है।
2026-10-15T17:12+0530
2026-10-15T17:12+0530
2026-10-15T17:12+0530
यूक्रेन संकट
रूस
रूस का विकास
मास्को
यूक्रेन
यूक्रेन सशस्त्र बल
यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (sbu)
यूक्रेन का जवाबी हमला
अमेरिका
वाशिंगटन
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/0b/07/10028990_185:0:3826:2048_1920x0_80_0_0_a5636ff92ae31aa3cdbbe4e677806a96.jpg
यूक्रेन पररूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्सांदर नोवाक ने बुधवार को कहा था कि असल में, यूक्रेन ने रूसी ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचों पर किए जा रहे हमलों पर कोई रोक नहीं लगाई है।पेसकोव ने आगे बताया कि यूक्रेन संकट को सुलझाने की अमेरिका की जोरदार कोशिशें यूक्रेन और जेलेंस्की की शांति में रुचि न होने की वजह से नाकाम हो रही हैं।रूस-अमेरिका रिश्ते और यूरोप परपेसकोव ने कहा कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के रूस के नए दौरे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पेसकोव ने आगे कहा कि रूस और अमेरिका के बीच डीजल ईंधन समझौते को लेकर यूरोपीय देशों का रुख नकारात्मक है।पेसकोव ने कहा कि यूरोपीय देशों की यह आलोचना दिखाती है कि वे वास्तव में "लड़ाई समर्थक खेमे" का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के बाद कौनसे देश रूसी डीजल खरीदना चाहते हैं, इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करना उचित नहीं है, और इसके स्पष्ट कारण हैं।रूसी डीजल परदिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूसी डीजल ईंधन वैश्विक बाजार में आना शुरू हो गया है, और इसका तेल बाजार को स्थिर करने के साथ कुछ सकारात्मक असर पड़ेगा।अधिकारी ने आगे कहा कि ऊर्जा बाजार इस समय काफी तनावपूर्ण स्थिति में हैं। कई कारक इस स्थिति को प्रभावित कर रहे हैं, जिनमें रूस से तेल का निर्यात बाजारों तक नहीं पहुंच पाना भी शामिल है।
https://hindi.sputniknews.in/20261015/riuusii-senaa-ne-khaarikov-kshetr-men-nefedovkaa-auri-cherinoye-bstiyon-ko-mukt-kriaayaa-12592233.html
रूस
मास्को
यूक्रेन
अमेरिका
कीव
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/0b/07/10028990_640:0:3371:2048_1920x0_80_0_0_1bb482bbe2f350e6ed016a61536c2cb0.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
रूस , रूस का विकास , मास्को , यूक्रेन , यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (sbu), यूक्रेन का जवाबी हमला , अमेरिका, वाशिंगटन, डॉनल्ड ट्रम्प, व्लादिमीर पुतिन, वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की, तेल, तेल का आयात , ऊर्जा क्षेत्र, कीव , क्रेमलिन, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव
रूस , रूस का विकास , मास्को , यूक्रेन , यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (sbu), यूक्रेन का जवाबी हमला , अमेरिका, वाशिंगटन, डॉनल्ड ट्रम्प, व्लादिमीर पुतिन, वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की, तेल, तेल का आयात , ऊर्जा क्षेत्र, कीव , क्रेमलिन, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव
यूक्रेन खुद ही नहीं चाहता संघर्ष का अंत, इसलिए संकट सुलझाने के अमेरिकी प्रयास विफल: क्रेमलिन
क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन रूस के ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाना जारी रखे हुए है, जो अमेरिका द्वारा की जा रही शांति की कोशिशों के बिल्कुल उलट है।
रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्सांदर नोवाक ने बुधवार को कहा था कि असल में, यूक्रेन ने रूसी ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचों पर किए जा रहे हमलों पर कोई रोक नहीं लगाई है।
पेसकोव ने पत्रकारों से कहा, "हमारी रिफाइनरियों और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हमले अब भी जारी हैं। इस मामले में कुछ भी नया नहीं है। यूक्रेन की कीव सरकार इन ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए है। इसका मतलब है कि यूक्रेनी हमले अमेरिकी वार्ताकारों के शांति प्रयासों के ठीक विपरीत परिस्थितियां पैदा कर रहे हैं, जो शांति प्रक्रिया शुरू करने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"
पेसकोव ने आगे बताया कि यूक्रेन संकट को सुलझाने की अमेरिका की जोरदार कोशिशें यूक्रेन और जेलेंस्की की शांति में रुचि न होने की वजह से नाकाम हो रही हैं।
रूस-अमेरिका रिश्ते और यूरोप पर
पेसकोव ने कहा कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के रूस के नए दौरे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पेसकोव ने आगे कहा कि रूस और अमेरिका के बीच डीजल ईंधन समझौते को लेकर यूरोपीय देशों का रुख नकारात्मक है।
पेसकोव ने पत्रकारों से कहा, "हम अब भी यूरोपीय देशों का नकारात्मक रवैया देख रहे हैं। उन्होंने न केवल रूस और अमेरिका के बीच डीजल ईंधन समझौते का विरोध किया, बल्कि इसकी कड़ी आलोचना भी की। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी प्रशासन के इसी तरह के फैसलों की भी आलोचना की।"
पेसकोव ने कहा कि यूरोपीय देशों की यह आलोचना दिखाती है कि वे वास्तव में "
लड़ाई समर्थक खेमे" का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के बाद कौनसे देश रूसी डीजल खरीदना चाहते हैं, इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करना उचित नहीं है, और इसके स्पष्ट कारण हैं।
दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूसी डीजल ईंधन वैश्विक बाजार में आना शुरू हो गया है, और इसका तेल बाजार को स्थिर करने के साथ कुछ सकारात्मक असर पड़ेगा।
पेसकोव ने पत्रकारों से कहा, "अब, काफी बड़ी मात्रा में डीजल भेजा जा रहा है, और यह डीजल वैश्विक बाजार में आना शुरू हो गया है। और इसका तेल बाजार को स्थिर करने के साथ कुछ सकारात्मक असर पड़ेगा। हालांकि यह उन्हें पूरी तरह से स्थिर नहीं कर पाएगा जिसके बारे में हमें पता होना चाहिए।"
अधिकारी ने आगे कहा कि ऊर्जा बाजार इस समय काफी तनावपूर्ण स्थिति में हैं। कई कारक इस स्थिति को प्रभावित कर रहे हैं, जिनमें रूस से तेल का निर्यात बाजारों तक नहीं पहुंच पाना भी शामिल है।