यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

मास्को में ड्रोन हमले की साजिश में जुटे यूक्रेनी एजेंट हिरासत में: रूसी FSB

© PhotoFSB
FSB - Sputnik भारत, 1920, 26.10.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने सोमवार को कहा कि मास्को की मिसाइल रक्षा प्रणाली के एक खास हिस्से और एक इलेक्ट्रिक पावर प्लांट पर ड्रोन हमलों की तैयारी में शामिल यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) के दो एजेंटों को हिरासत में लिया गया है।

FSB ने एक बयान में कहा, "रूसी संघीय सुरक्षा सेवा ने दो ट्रांसकॉकेशियाई नागरिकों की आतंकवादी गतिविधियों को नाकाम कर दिया है। 1991 और 1998 में जन्मे ये दोनों व्यक्ति यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे और आतंकवादी हमले की तैयारी में शामिल थे।"

रूसी एजेंसी ने आगे कहा कि SBU की हमलावर ड्रोन के जरिए हमले की योजना थी, हमले की योजना में शामिल दोनों एजेंटों को मास्को में हमलावर ड्रोन लॉन्च करने थे, यह ड्रोन ऑपरेशन यूक्रेनी इलाके से नियंत्रण किया जा रहा था।

बयान में कहा गया, "इन लोगों को रूसी FSB के अधिकारियों ने तब पकड़ा जब वे एक इलेक्ट्रिक पावर प्लांट और मास्को के मिसाइल रक्षा प्रणाली के एक खास हिस्से पर आतंकवादी हमला करने की तैयारी कर रहे थे।"

एजेंसी के बयान में आगे बताया गया कि SBU एजेंटों से स्मोलेंस्क और कलुगा इलाकों में छिपे ठिकानों से FPV ड्रोन और आतंकवादी हमलों के लिए बनाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस के पार्ट्स बरामद किए गए।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала