विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को चुनाव जीतने पर बधाई दी

© AP Photo / Natacha PisarenkoPresident Luiz Inacio Lula da Silva and his running mate Geraldo Alckmin address supporters during a victory rally after winning the presidential runoff in Sao Paulo, Brazil, Sunday, Oct. 25, 2026.
President Luiz Inacio Lula da Silva and his running mate Geraldo Alckmin address supporters during a victory rally after winning the presidential runoff in Sao Paulo, Brazil, Sunday, Oct. 25, 2026. - Sputnik भारत, 1920, 26.10.2026
सब्सक्राइब करें
पीएम मोदी के अलावा कनाडा, पेरू, मेक्सिको, चिली, इक्वाडोर, बोलीविया, क्यूबा, पनामा और श्रीलंका के नेताओं ने भी लूला को चुनाव जीतने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को दोबारा चुनाव जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि वह लूला के साथ मिलकर ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "मेरे प्यारे दोस्त, राष्ट्रपति लूला को दोबारा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने परबहुत-बहुत बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने औरबहुआयामी भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और गहरा तथा व्यापक बनाने के लिए उत्सुक हूं। हम मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करते रहेंगे।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दोनों देश वैश्विक दक्षिण की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और अधिक समावेशी, न्यायसंगत और टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।
ब्राजील के उच्च निर्वाचन न्यायालय (TSE) के अनुसार, लूला ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में 51.79% वोट हासिल कर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया और चौथी बार देश के राष्ट्रपति चुने गए।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала