विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारत और मैक्सिको ने व्यापार बढ़ाने के लिए समझौते पर बातचीत शुरू की

© AP Photo / R. ParthibhanCranes load containers on to ships at a port in Chennai, India, Tuesday, April 8, 2025.
Cranes load containers on to ships at a port in Chennai, India, Tuesday, April 8, 2025. - Sputnik भारत, 1920, 28.10.2026
सब्सक्राइब करें
भारत और मैक्सिको ने 'संदर्भ की शर्तों' पर हस्ताक्षर कर प्रिफरेंशियल व्यापार समझोते के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू कर दी है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार के साथ निवेश को बढ़ावा देने और सप्लाई चेन को मजबूत करने का एक मार्ग तैयार होगा।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने बयान में कहा, "यह समझौता ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और आधुनिक तकनीक से सामान बनाने का काम जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नए अवसर पैदा कर सकता है।"

बयान के अनुसार, भारत सरकार में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल की यात्रा के दौरान दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार तथा निवेश प्रवाह को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। यह चर्चा मेक्सिको के विदेश व्यापार उप मंत्री लुइस रोसेंडो गुटिरेज़ रोमानो के साथ हुई, जिन्होंने आर्थिक‍ मामलों के मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड कासाबोन की ओर से इसमें भाग लिया।
यह कदम जून 2025 में कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के बीच हुई मुलाकात के बाद उठाया गया है, जिसमें दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर सहमत हुए थे।
दोनों देशों ने 2027 की पहली तिमाही में मैक्सिको के एक व्यापारिक मिशन को भारत भेजने की संभावना पर भी चर्चा की है, ताकि व्यावसायिक अवसरों की पहचान कर कारोबारी संबंधों को मजबूत किया जा सके।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала