यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

अल्योश्की के लोगों के लिए दर्जनों टन मानवीय सहायता रवाना: रूसी मानवाधिकार आयुक्त

© Photo : Press service of Yana Lantratova, Commissioner for Human Rights in RussiaYana Lantratova, Commissioner for Human Rights in Russia.
Yana Lantratova, Commissioner for Human Rights in Russia. - Sputnik भारत, 1920, 29.10.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी मानवाधिकार आयुक्त याना लांत्रातोवा ने गुरुवार को बताया कि अल्योश्की के लोगों के लिए कई टन राहत सामग्री भेजी जा रही है, जिसमें खाने-पीने का सामान, दवाइयां, साफ-सफाई का सामान और जनरेटर के लिए ईंधन शामिल है।
उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर यह मदद जुटाई गई है।

लांत्रातोवा के अनुसार, "लोगों को आटा, अनाज, चीनी, डिब्बाबंद मांस और मछली, तथा खाना पकाने के तेल की आवश्यकता है। इसके अलावा, साफ-सफाई के सामान और जनरेटर के लिए ईंधन की भी जरूरत है। अस्पताल ने एंटीबायोटिक्स और इंसुलिन सहित जरूरी दवाओं की भी मांग की है।"

यूक्रेन के सैन्य बलों की कार्रवाई की वजह से अल्योश्की शहर में एक मानवीय संकट पैदा हो गया है। जैसा की रूस के राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने पहले बताया था कि अल्योश्की में राहत अभियान के समन्वय में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की भूमिका है।
लांत्रातोवा ने कहा कि इस राहत अभियान का मुख्य उद्देश्य इलाके में रहने वाले आम लोगों की मदद करना है।
The Kolos hotel in the town of Aleshki, damaged by shelling from the Armed Forces of Ukraine. - Sputnik भारत, 1920, 29.10.2026
विश्व
क्रेमलिन ने अल्योश्की में अमेरिकी पक्ष के शांति प्रयासों की सराहना की
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала