यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने यूक्रेन के नेप्च्यून मिसाइल लॉन्चरों के भंडारण स्थल को बनाया निशाना

© Sputnik / Sergey Bobylev / मीडियाबैंक पर जाएंA Geran UAV during CSTO rapid reaction force drills at the Chebarkul training ground in Russia’s Chelyabinsk Region.
A Geran UAV during CSTO rapid reaction force drills at the Chebarkul training ground in Russia’s Chelyabinsk Region. - Sputnik भारत, 1920, 02.11.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सेना ने रविवार-सोमवार रात ओडेसा क्षेत्र में यूक्रेन के नेप्च्यून जहाजरोधी मिसाइल लॉन्चरों के ठिकाने को ड्रोन से निशाना बनाया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम पर यह जानकारी दी।
मंत्रालय के मुताबिक, तुजली के पास स्थित इस स्थान का इस्तेमाल लॉन्चरों को छिपाने और उनके भंडारण के लिए किया जा रहा था।
मंत्रालय ने कहा, "हमलों में ओडेसा क्षेत्र के तुजली के पास नेप्च्यून जहाजरोधी मिसाइल प्रणालियों के लॉन्चरों को छिपाने और रखने के स्थान पर प्रहार किया गया।"
इसके अलावा, मंत्रालय ने ओडेसा से 58 किलोमीटर दक्षिण में समुद्र से गुजर रहे एक मालवाहक जहाज पर हमले की जानकारी दी। यह जहाज यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए माल ले जा रहा था।
बता दें कि यूक्रेनी हमलों के जवाब में रूसी सेना लगातार ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही है। इनमें सेना के कमान केंद्र, हथियार बनाने वाले कारखाने और गोला-बारूद के गोदाम शामिल हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала