यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन के तीन क्षेत्रों में ऊर्जा ठिकानों पर रूस का हमला, सैन्य जरूरतों के लिए होता था इस्तेमाल

© Sputnik / Sergey Bobylev / मीडियाबैंक पर जाएंA Geran UAV during CSTO rapid reaction force drills at the Chebarkul training ground in Russia’s Chelyabinsk Region.
A Geran UAV during CSTO rapid reaction force drills at the Chebarkul training ground in Russia’s Chelyabinsk Region. - Sputnik भारत, 1920, 03.11.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के तीन क्षेत्रों में उन ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमला किया है, जिनसे यूक्रेनी सेना और रक्षा उद्योग की इकाइयों को बिजली मिलती है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय के मुताबिक, रात में किए गए इस बड़े हमले में जमीन और हवा से दागे जाने वाले सटीक मारक हथियारों और लंबी दूरी के हमलावर ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
मंत्रालय ने बयान में कहा, "इस हमले में विन्नित्सा, द्निप्रोपेत्रोव्स्क और खार्किव क्षेत्रों में यूक्रेन के उन ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया, जो सैन्य उद्योग की इकाइयों और यूक्रेनी सशस्त्र बलों को बिजली की आपूर्ति करते हैं।"
बयान के अनुसार, रूसी बलों ने ओडेसा क्षेत्र में बंदरगाह की सुविधाओं और सैन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे समुद्री जहाजों को भी निशाना बनाया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала