विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

जयशंकर ने गुयाना के राष्ट्रपति से की मुलाकात, 500 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन का ऐलान

© Photo : S. Jaishankar / XIndian External Affairs Minister S. Jaishankar meets Guyanese President Irfaan Ali to discuss bilateral cooperation.
Indian External Affairs Minister S. Jaishankar meets Guyanese President Irfaan Ali to discuss bilateral cooperation. - Sputnik भारत, 1920, 05.11.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गुयाना में सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं के लिए 500 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट बढ़ाने की घोषणा की।
जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने आपसी सहयोग में लगातार हो रही प्रगति का रिव्यू किया, खासकर 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद। बैठक के दौरान, जयशंकर ने सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और रक्षा प्रोजेक्ट्स के लिए $500 मिलियन की लाइन ऑफ़ क्रेडिट बढ़ाने की घोषणा की।"
इसके अलावा दोनों पक्षों ने मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स की आपूर्ति और इंस्टॉलेशन, त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाओं के लिए अनुदान सहायता, और गुयाना में UPI जैसे भुगतान प्रणाली के विकास सहित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग को कवर करने वाले समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए।
जयशंकर 2026 के राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (CHOGM) में हिस्सा लेने के लिए एंटीगुआ और बारबुडा के दौरे पर हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала