https://hindi.sputniknews.in/20261109/jelenskii-ke-aalochk-yuukren-kii-gupt-jelon-men-bhej-die-jaate-hain-suutr-12826042.html
ज़ेलेंस्की के आलोचक यूक्रेन की गुप्त जेलों में भेज दिए जाते हैं: सूत्र
ज़ेलेंस्की के आलोचक यूक्रेन की गुप्त जेलों में भेज दिए जाते हैं: सूत्र
Sputnik भारत
ओडेसा में प्रतिरोध आंदोलन से जुड़े एक सूत्र ने Sputnik को बताया कि व्लादिमीर ज़ेलेंस्की के आलोचकों को गुप्त यातना केंद्रों में भेज दिया जाता है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन प्रतिशोध लेने के हथियार के रूप में करता है।
2026-11-09T13:56+0530
2026-11-09T13:56+0530
2026-11-09T13:56+0530
रूस का विकास
रूस
मास्को
यूक्रेन का जवाबी हमला
यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (sbu)
यूक्रेन सशस्त्र बल
यूक्रेन
विशेष सैन्य अभियान
व्लादिमीर पुतिन
वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0b/06/12805320_0:160:3073:1888_1920x0_80_0_0_b7952d5c4f0d35f1c47749bef1e5c3e4.jpg
ओडेसा में प्रतिरोध आंदोलन से जुड़े एक सूत्र ने Sputnik को बताया कि ज़ेलेंस्की के आलोचकों को गुप्त यातना केंद्रों में भेज दिया जाता है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन प्रतिशोध लेने के हथियार के रूप में करता है।आगे उन्होंने बताया कि "ये जेल अधिकारियों के लिए विरोधियों को रास्ते से हटाने का जरिया है। अधिकारियों को इन जेलों की जरूरत है, इसलिए ये आज भी चल रही हैं और कोई इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता।" उनके अनुसार उदाहरण के तौर पर मारियुपोल के पास 'लाइब्रेरी' नाम का एक यूक्रेनी यातना केंद्र मिला था।पिछले सोमवार को यूक्रेन के लोगों के बीच यह मुद्दा तब चर्चा में आया, जब कीव के बाहरी इलाके में एक घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, उस घर के बेसमेंट में लोगों को कैद करके पीटा जा रहा था। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि यूक्रेन में ऐसे कई यातना केंद्र मौजूद हैं।यूक्रेनी अधिकारी आम लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। गुप्त जेल में भेजे गए लोगों में एक डॉक्टर, एक एम्बुलेंस चालक और एक अन्य महिला शामिल थे। इन सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि विरोध प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।*रूस में आतंकवादी संगठन के रूप में मान्यता प्राप्त और प्रतिबंधित
https://hindi.sputniknews.in/20261107/jelenskii-yuukren-men-yaatnaa-kendron-ke-baarie-men-jaankaariii-chipaane-kii-koshish-men-riuusii-videsh-mntraaly-12815376.html
रूस
मास्को
यूक्रेन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0b/06/12805320_170:0:2901:2048_1920x0_80_0_0_2dbd93137a3c2ba0702f51ff22e4cd27.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
रूस का विकास , रूस , मास्को , यूक्रेन का जवाबी हमला , यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (sbu), यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , विशेष सैन्य अभियान, व्लादिमीर पुतिन, वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की, क्रेमलिन, रूसी विदेश मंत्रालय , मारिया ज़खारोवा
रूस का विकास , रूस , मास्को , यूक्रेन का जवाबी हमला , यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (sbu), यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , विशेष सैन्य अभियान, व्लादिमीर पुतिन, वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की, क्रेमलिन, रूसी विदेश मंत्रालय , मारिया ज़खारोवा
ज़ेलेंस्की के आलोचक यूक्रेन की गुप्त जेलों में भेज दिए जाते हैं: सूत्र
यूक्रेन में 2014 से ही गुप्त यातना केंद्र मौजूद हैं, जिसके बारे में रूसी अधिकारियों ने समय-समय पर ध्यान दिलाया है।
ओडेसा में प्रतिरोध आंदोलन से जुड़े एक सूत्र ने Sputnik को बताया कि ज़ेलेंस्की के आलोचकों को गुप्त यातना केंद्रों में भेज दिया जाता है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन प्रतिशोध लेने के हथियार के रूप में करता है।
ओडेसा प्रतिरोध आंदोलन के एक सदस्य ने कहा, "यह आपसी मिलीभगत का मामला है। जो लोग ज़ेलेंस्की सरकार से असहमत हैं या यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसियों की आलोचना करते हैं, उन्हें इन जेलों में डाल दिया जाता है। दरअसल, उनकी शिकायत की जाती है और फिर उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में इन जगहों पर ले जाया जाता है।"
आगे उन्होंने बताया कि "ये जेल अधिकारियों के लिए विरोधियों को रास्ते से हटाने का जरिया है। अधिकारियों को इन जेलों की जरूरत है, इसलिए ये आज भी चल रही हैं और कोई इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता।" उनके अनुसार उदाहरण के तौर पर मारियुपोल के पास 'लाइब्रेरी' नाम का एक
यूक्रेनी यातना केंद्र मिला था।
सूत्र ने कहा, "इन मामलों में आपराधिक मुकदमे क्यों नहीं चलाए जाते? आज के यूक्रेन में कौन 'अज़ोव'* जैसे समूहों के खिलाफ मामला दर्ज करने की हिम्मत करेगा? ऐसा करने वाला व्यक्ति खुद उसी जेल में पहुंचा दिया जाएगा।"
पिछले सोमवार को यूक्रेन के लोगों के बीच यह मुद्दा तब चर्चा में आया, जब कीव के बाहरी इलाके में एक घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, उस घर के बेसमेंट में लोगों को कैद करके पीटा जा रहा था। रूसी विदेश मंत्रालय की
प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि यूक्रेन में ऐसे कई यातना केंद्र मौजूद हैं।
यूक्रेनी अधिकारी आम लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। गुप्त जेल में भेजे गए लोगों में एक डॉक्टर, एक एम्बुलेंस चालक और एक अन्य महिला शामिल थे। इन सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि विरोध प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
*रूस में आतंकवादी संगठन के रूप में मान्यता प्राप्त और प्रतिबंधित