भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत का रूस-यूक्रेन के सामने शांति का प्रस्ताव, काला सागर में जहाजों की सुरक्षा पर जोर

Media Briefing by the Official Spokesperson Randhir Jaiswal
Media Briefing by the Official Spokesperson Randhir Jaiswal - Sputnik भारत, 1920, 10.11.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि भारत रूस और यूक्रेन दोनों के संपर्क में है और क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए दोनों देशों के साथ अपने सुझाव साझा कर रहा है।
उन्होंने बताया कि भारत के सुझावों में काला सागर में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और ऊर्जा व अनाज के निर्यात से जुड़ी दोनों देशों की चिंताओं का समाधान करना शामिल है।
जायसवाल ने कहा, "भारत लगातार इस बात पर जोर दे रहा है कि आगे बढ़ने का तरीका बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाना है। हाल के महीनों में, हमारे प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब अंतहीन युद्धों को खत्म करने का समय आ गया है।"
विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के नेता वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हाल ही में हुई बातचीत का भी जिक्र करते हुए बताया कि इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने चल रहे संघर्ष, इसके मानवीय परिणामों और शांति बहाल करने के विभिन्न प्रयासों पर चर्चा की।
जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री ने शांति स्थापित करने में हर संभव योगदान देने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।"
उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री और जेलेंस्की की बातचीत के बाद, विदेश मंत्री जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव से भी बात की, जिसमें दोनों मंत्रियों ने इस संघर्ष को लेकर चल रही कूटनीतिक पहलों पर चर्चा की।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала