यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन के चार बिजली सबस्टेशनों पर रूस का हमला, सैन्य जरूरतों के लिए हो रहा था इस्तेमाल

© Sputnik / Sergey Bobylev / मीडियाबैंक पर जाएंA Geran UAV during CSTO rapid reaction force drills at the Chebarkul training ground in Russia’s Chelyabinsk Region.
A Geran UAV during CSTO rapid reaction force drills at the Chebarkul training ground in Russia’s Chelyabinsk Region. - Sputnik भारत, 1920, 10.11.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में चार बिजली सबस्टेशनों पर ड्रोन हमले किए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन सबस्टेशनों से यूक्रेन की सैन्य फैक्ट्रियों को बिजली पहुंचाई जा रही थी।
मंत्रालय के मुताबिक, रातभर चले हमलों में द्निप्रोपेत्रोव्स्क, पोल्टावा और कीव क्षेत्रों में अलग-अलग क्षमता के चार बिजली सबस्टेशनों को निशाना बनाया गया।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "रूसी सशस्त्र बल यूक्रेन के सैन्य उद्योग से जुड़े कारखानों को बिजली पहुंचाने वाले ठिकानों पर ड्रोन हमले जारी रखे हुए हैं।"
इसके अलावा रूसी सेना ने काला सागर में तीन जहाजों को भी निशाना बनाया। इनमें हथियार और सैन्य सामान ले जा रहे दो मालवाहक जहाज और यूक्रेनी सेना के लिए ईंधन पहुंचा रहा एक टैंकर शामिल था।

टार्गेट्स की पूरी लिस्ट:

द्निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के वोल्नोगोर्स्क में 330 किलोवोल्ट का बिजली सबस्टेशन।
पोल्टावा क्षेत्र के क्रेमेनचुग में 154 किलोवोल्ट का बिजली सबस्टेशन।
कीव क्षेत्र के पेरेयास्लाव और यागोतिन में 110 किलोवोल्ट के दो बिजली सबस्टेशन।
काला सागर में ओडेसा के उत्तर-पूर्व में हथियार और सैन्य सामान ले जा रहा एक मालवाहक जहाज।
ओडेसा के उत्तर-पूर्व में यूक्रेनी सेना के लिए ईंधन और लुब्रिकेंट ले जा रहा एक टैंकर।
ओडेसा के पूर्व में यूक्रेनी सेना के लिए दोहरे उपयोग का सामान ले जा रहा एक अन्य मालवाहक जहाज।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала