- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस के स्टावरोपोल में आतंकी हमले की साजिश नाकाम: FSB

© PhotoFSB
FSB - Sputnik भारत, 1920, 13.11.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के एक सदस्य को हिरासत में लिया है, जो स्टावरोपोल शहर के एक शॉपिंग सेंटर में धमाका करने की तैयारी में था।
FSB ने एक बयान में कहा, "रूसी संघीय सुरक्षा सेवा ने स्टावरोपोल शहर में एक आतंकवादी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। इस हमले की योजना मध्य एशियाई देश के एक नागरिक ने बनाई थी, जो रूस में प्रतिबंधित एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन का सदस्य है।"
बयान में कहा गया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति का मक़सद स्टावरोपोल के एक शॉपिंग मॉल में एक इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस से धमाका करने का था।
ख़ुफ़िया एजेंसी ने आगे बताया, "इस मकसद से विदेशी नागरिक ने इलाके की रेकी की और लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ जुटने के समय का पता लगाने के बाद विस्फोटक उपकरण लगाने के लिए जगह चुनी और उसे बनाने के लिए जरूरी सामान, रसायन और नुकसान पहुंचाने वाला सामना ख़रीदा। आतंकी हमले को अंजाम देने के बाद उसकी सीरिया जाने और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन में शामिल होने की योजना थी।"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала