डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

मिनट भर से भी कम समय में तबाही मचाता है रूस का उन्नत अग्निप्रक्षेपक 'सोल्न्त्सेप्योक'

© Sputnik / Alexander VilfRussia's TOS-1A BM2M Solntsepyok heavy flamethrower system. File photo
Russia's TOS-1A BM2M Solntsepyok heavy flamethrower system. File photo - Sputnik भारत, 1920, 14.11.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के सेवर बैटलग्रुप के एक सैनिक ने Sputnik को बताया कि T-80 टैंक के चेसिस पर लगा नया TOS-1A BM2M ‘सोल्न्त्सेप्योक' हैवी फ्लेमथ्रोवर सिस्टम किसी भी अस्थायी फायरिंग स्थिति से दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है।
उन्होंने बताया, "लड़ाई के दौरान, सोल्न्त्सेप्योक का चालक दल मोर्चे के करीब पहुंचता है। इस दौरान पैदल सेना उनके साथ रहती है और दुश्मन के ड्रोन से उनकी सुरक्षा करती है।"
सैनिक ने आगे बताया कि मिशन पूरा होने के बाद, समय बचाने के लिए सोल्न्त्सेप्योक के लॉन्चर पैक को वापस समेट लिया जाता है और उसी समय वाहन भी वहां से हट जाता है। इससे चालक दल को दुश्मन की नज़र में आने से पहले ही फायरिंग रेंज से सुरक्षित निकलने का मौका मिल जाता है।
Sputnik के साथ एक अलग साक्षात्कार में सेवर बैटलग्रुप के एक अन्य सैनिक ने बताया कि ‘सोल्न्त्सेप्योक’ प्रणाली की सुरक्षा के लिए तैनात फायर-सपोर्ट टीमें 200 मीटर तक की ऊंचाई पर उड़ रहे यूक्रेनी ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट कर देती हैं।

उन्होंने कहा, "इन जवानों के पास ऐसी आधुनिक राइफलें और मशीन गन हैं, जिन पर रात में और गर्मी के ज़रिए देखने वाले खास उपकरण लगे हैं। वे अंधेरे का फायदा उठाकर बिना नज़र आए आगे बढ़ते हैं। इस तरह वे आसानी से अपने निशानों की पहचान कर लेते हैं, जिनमें यूक्रेन के भारी सामान ढोने वाले छह पंखों वाले बड़े ड्रोन (जैसे 'बाबा यागा') भी शामिल हैं।"

MLRS Grad in combat action - Sputnik भारत, 1920, 14.11.2026
यूक्रेन संकट
रूस ने रात भर यूक्रेनी सेना के ऊर्जा, बंदरगाह और रेल बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала