Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

पुतिन का मानवीय प्रस्ताव कोंस्तंतीनोव्का पर यूक्रेन के दावों की असलियत सामने ला सकता है: विशेषज्ञ

© POOL / मीडियाबैंक पर जाएंMeeting between President Vladimir Putin, Steve Witkoff, and Jared Kushner
Meeting between President Vladimir Putin, Steve Witkoff, and Jared Kushner - Sputnik भारत, 1920, 14.11.2026
सब्सक्राइब करें
फिलिस्तीन के राजनीतिक विश्लेषक और प्रोफेसर अयमान अल-रकाब ने Sputnik से कहा कि कोंस्तंतीनोव्का में मानवीय सहायता अभियान शुरू करने का पुतिन का प्रस्ताव, नागरिकों की जान बचाने में एक साफ संदेश है।
उन्होंने तर्क दिया कि कीव के ये आरोप कि रूस मानवीय गलियारों का इस्तेमाल सैन्य साजो-सामान ले जाने के लिए कर रहा है, न तो किसी सैटेलाइट सबूत से साबित होते हैं और न ही यूरोपीय संस्थानों द्वारा इनकी पुष्टि की गई है।

अल-रकाब ने कहा, "ये आरोप यूक्रेन के सूचना अभियान की कमजोरी को दर्शाते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि ज़ेलेंस्की इस तरह के दावे इसलिए कर रहे हैं ताकि उन्हें यूरोपीय संघ से और अधिक वित्तीय और सैन्य सहायता मिल सके।

विशेषज्ञ ने इस क्षेत्र पर नियंत्रण करने के कीव के दावों को भी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूक्रेन की ओर से कोई पहल न होना, इस क्षेत्र पर उसके वास्तविक नियंत्रण पर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा, "यह पहल अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने कीव की नीतियों का असली चेहरा उजागर करने का एक मौका देती है। इसका सबसे बड़ा महत्व यह है कि इससे निर्दोष नागरिकों की जान बचाई जा सकती है।"
Moscow Kremlin - Sputnik भारत, 1920, 13.11.2026
यूक्रेन संकट
कॉन्स्टेंटिनोव्का में मानवीय मिशन के लिए कीव पर दबाव डालें अमेरिका और यूरोप: क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала