विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

यूक्रेन के यातना केंद्रों के पीड़ित या तो मोर्चे पर जाते हैं या तो उनकी मौत होती है: रूसी राजनयिक

© Sputnik / Valery Melnikov / मीडियाबैंक पर जाएंPremises of a former sausage factory where an illegal prison was set up in Ukraine. File photo
Premises of a former sausage factory where an illegal prison was set up in Ukraine. File photo - Sputnik भारत, 1920, 15.11.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेश मंत्रालय के विशेष दूत रोदियन मिरोशनिक ने Sputnik को बताया, "ऐसे यातना केंद्रों में कैद लोगों को सजा के तौर पर सार्वजनिक रूप से कठिन श्रम करने के लिए मजबूर किया जाता है।"
रोदियन मिरोशनिक ने कहा, "कैदियों को मोर्चे पर भेजा जाता है, जहां लगातार हो रही गोलाबारी के बीच उन्हें खाइयां खोदनी पड़ती हैं। अगर कोई किस्मत वाला रहा तो बच जाता है, वरना किसी हमले में उसकी जान चली जाती है।"
उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में लोगों को इतना बुरी तरह घायल कर दिया जाता है कि वे शारीरिक रूप से काम करने लायक नहीं रह जाते। ऐसे पीड़ितों को फिर सैन्य सेवा से हटाकर घर भेज दिया जाता है।
"तीसरा रास्ता यह होता है कि कैदी को पीट-पीटकर मार डाला जाता है और फिर उसे बस ‘लड़ाई के दौरान लापता' घोषित कर दिया जाता है। और बात यहीं खत्म हो जाती है। यह अत्याचार का एक ऐसा खतरनाक चक्र है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत रोक है," उन्होंने कहा।
मिरोशनिक ने आगे कहा कि "पीड़ित के परिवार को उसके हश्र के बारे में तभी पता चल सकता है, जब उसके साथ काम करने वाला कोई साथी या खुद वे लोग, जिन्होंने यह जुल्म किया है, यह बता दें कि उन्होंने शव को चुपके से कहां दफनाया है।"
2 नवंबर को कीव के पास एक ऐसा गुप्त यातना केंद्र मिला, जिसे कथित तौर पर अज़ोव* के लड़ाके चलाते थे। इसके सामने दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए और वहां कैद सभी लोगों को रिहा करने की मांग करने लगे, जिससे यूक्रेन में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। यूक्रेन में 2014 से ही ऐसे गुप्त यातना केंद्र चल रहे हैं। इस मुद्दे को रूसी अधिकारी कई बार उठा चुके हैं।
*रूस में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन
Trilateral talks between Russia, the US, and Ukraine in Abu Dhabi - Sputnik भारत, 1920, 14.11.2026
यूक्रेन संकट
शांति पर यूरोप का रुख परखने के लिए यूरोपीय संघ से बातचीत ज़रूरी: क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала