डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

रूस की रोस्टेक ने बेहतर डेपेशा-MK रोबोटिक प्रणाली की लॉन्च

सब्सक्राइब करें
रूस की सरकारी कॉर्पोरेशन रोस्टेक ने उन्नत डेपेशा-MK रोबोटिक प्रणाली लॉन्च की, इसमें पहले से अधिक ताकतवर इंजन लगाया गया है जो इसे ज्यादा सामान ढोने और भारी ट्रेलर खींचने में सक्षम बनाता है।
ये बिना ड्राइवर वाले जमीनी वाहन युद्ध के मैदान में सेना के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। ये एक-दूसरे की निगरानी करने के साथ-साथ उन जगहों पर भी नजर रख सकते हैं, जिन्हें दूसरी प्रणालियां नहीं देख पातीं।
डेपेशा-3 कम दूरी तक सामान पहुंचाने में मदद करता है, जहां तेजी से और बिना दुश्मन की नजर में आए काम करना जरूरी होता है।
डेपेशा-MK का इस्तेमाल मध्यम दूरी तक ज्यादा मात्रा में सामान पहुंचाने के लिए किया जाता है।
कॉर्पोरेशन ने कहा, "नया मॉडल ज्यादा सामान लेकर लंबी दूरी तक जाने में सक्षम है जिससे इसे बार-बार आने-जाने की जरूरत नहीं पड़ती। और यह इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि हर बार आने-जाने पर दुश्मन की नजर में आने का खतरा बढ़ जाता है।"
डेपेशा क्लास के ज़मीनी रोबोटिक प्रणाली, ईधन, उपकरण और खाना ले जाने के साथ साथ लोगों को सुरक्षित निकाल सकती है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала