राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

यूरोप यूक्रेन संघर्ष में मध्यस्थता के कई अवसरों का लाभ उठाने में नाकाम रहा: लावरोव

© Sputnik / Sergey Guneev / मीडियाबैंक पर जाएंRussian Foreign Minister Sergey Lavrov speaks at a press conference following his meeting with Ghanaian Foreign Minister Samuel Okudzeto Ablakwa
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov speaks at a press conference following his meeting with Ghanaian Foreign Minister Samuel Okudzeto Ablakwa - Sputnik भारत, 1920, 16.11.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूरोप को यूक्रेन संघर्ष में मध्यस्थता करने के कई अवसर मिले, लेकिन उसने उनका लाभ नहीं उठाया।
लावरोव ने रूसी मीडिया से कहा, “फरवरी 2014 से ही यूरोप के पास मध्यस्थता के कई मौके थे। उस समय फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड ने [यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति] विक्टर यानुकोविच और विपक्ष के बीच हुए समझौते की गारंटी दी थी।”
लावरोव ने ऐसे कई अन्य अवसरों का भी जिक्र किया, जब यूरोपीय प्रतिनिधि यूक्रेन विवाद के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा सकते थे।
उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि उन प्रयासों का अंत कैसे हुआ।”
रूस और पश्चिम के संबंधों पर भी दिया बयान
लावरोव ने कहा कि उन्हें मौजूदा यूरोपीय नेताओं में ऐसा कोई व्यक्ति नजर नहीं आता, जो रूस के साथ समझदारी से बातचीत कर सके।
उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका के बीच बातचीत में अब भी कई जटिल मुद्दे बने हुए हैं। इन मतभेदों को दूर करने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रही है।
लावरोव के मुताबिक, अलास्का के एंकरेज में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि “ट्रंप के हाथ पर लटके हुए थे।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रूस को सर्बिया की तेल कंपनी नैफ्तना इंडस्ट्रीजा सर्बिया (NIS) से बाहर करने की कोशिश की जा रही है और उसे दुनिया भर के ऊर्जा बाजारों से अलग किया जा रहा है।
Trilateral talks between Russia, the US, and Ukraine in Abu Dhabi - Sputnik भारत, 1920, 16.11.2026
यूक्रेन संकट
रूस-यूक्रेन वार्ता पर यूरोप अपना रुख स्पष्ट करे: क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала