विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पीएम मोदी का आसियान के साथ करीबी संबंधों पर जोर, क्षेत्रीय शांति का किया आह्वान

© Photo : Still from Modi’s official YouTube livestream.Prime Minister Narendra Modi speaks at the UPSC centenary celebrations.
Prime Minister Narendra Modi speaks at the UPSC centenary celebrations. - Sputnik भारत, 1920, 17.11.2026
सब्सक्राइब करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मनीला में 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की, 2014 के बाद से इस मंच पर यह उनकी 13वीं उपस्थिति थी।
मनीला में 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत और आसियान के बीच मजबूत संबंधों की जरूरत पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि लगातार आ रहे संकटों को देखते हुए, दुनिया को "शांति, स्थिरता और पूर्वानुमान" की आवश्यकता है।
फिलीपींस की अध्यक्षता में हो रहे इस साल के आसियान शिखर सम्मेलन के थीम पर बात करते हुए, मोदी ने कहा कि इसका आदर्श वाक्य 'एक साथ मिलकर अपने भविष्य की दिशा तय करना', मौजूदा भू-राजनीतिक हालात में विशेष महत्व रखता है।
भारतीय नेता ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और आसियान मिलकर दुनिया की लगभग एक-चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए, यह पक्का करना जरूरी है कि हमारा भविष्य प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग से तय हो।
मोदी ने अपने भाषण में कहा, "हमारे पास क्षमता और संकल्प दोनों हैं, हम सब मिलकर इस क्षेत्र को शांति और स्थिरता के एक केंद्र के रूप में बदल सकते हैं।"
इस सम्मेलन में आसियान के 11 सदस्य देशों के नेता भी मौजूद थे।
भारतीय प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आसियान की एकता और केंद्रीय भूमिका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता "अटूट" है। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए एक नई दिशा तय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति दी है। अब ये संबंध डिजिटल तकनीक, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों तक फैल रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत और आसियान के 11 सदस्य देशों में से 9 के बीच सीधी उड़ान सेवा का होना, दोनों के बीच गहरे होते संबंधों को दर्शाता है। मोदी ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि 2014 से, हमने लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की हैं, लगभग 250 'क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स' शुरू करने के साथ कौशल विकास के लिए 10,000 से अधिक छात्रवृत्तियां प्रदान की हैं।
मोदी ने आगे कहा कि भारत, आसियान के साथ अपने संबंधों को विशेष महत्व देता है। और भारत का विकास और आसियान की समृद्धि "एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई" है। भारतीय नेता ने कहा, "आने वाले वर्षों में, 'आसियान कम्युनिटी विजन 2045' और 'विकसित भारत 2047' हमारी साझा आकांक्षाओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।"
प्रधानमंत्री मोदी भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मनीला की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। मंगलवार को दिल्ली लौटने से पहले, वे द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और 'क्वाड' नेताओं की बैठक में भी शामिल होंगे।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала