राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए शांति और सहयोग का किया आह्वान

© Photo : X/@narendramodiA still from Prime Minister Narendra Modi’s address at SEMICON India 2026.
A still from Prime Minister Narendra Modi’s address at SEMICON India 2026. - Sputnik भारत, 1920, 17.11.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला में आयोजित 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) के दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, सुरक्षा और आपसी सहयोग पर जोर दिया।
भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, संकट और संघर्ष के मौजूदा दौर में नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि वैश्विक स्तर पर शांति और स्थिरता लाने में EAS को योगदान देना चाहिए।
"प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय जलमार्गों पर लगातार निशाना बनाए जा रहे व्यावसायिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत, यूक्रेन और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है," मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया।
उन्होंने विशेष रूप से दुनिया भर में खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर संकट और संघर्षों के प्रभाव को रेखांकित किया, बयान में आगे कहा गया।
Narendra Modi - Sputnik भारत, 1920, 17.11.2026
विश्व
मोदी मनीला में क्वाड नेताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे: विदेश मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала