यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने ज़ापोरोज़्ये क्षेत्र में ज़ालिवनोये को कराया मुक्त

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian servicemen in special military operation zone
Russian servicemen in special military operation zone - Sputnik भारत, 1920, 17.11.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने ज़पोरोज़्ये क्षेत्र में ज़ालिवनोये बस्ती को मुक्त करा लिया है।
मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दिन में रूस के त्सेंत्र बैटलग्रुप के साथ लड़ाई में यूक्रेन के 340 सैनिक मारे गए। इसके अलावा, अन्य मोर्चों पर भी यूक्रेन को सैनिकों और सैन्य उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है।

बयान में कहा गया, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों को हुए नुकसान में 340 सैनिक, आठ बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, आठ अन्य वाहन, एक तोप और चार इलेक्ट्रॉनिक युद्ध स्टेशन शामिल हैं।"
इसके अतिरिक्त:
रूस के 'सेवेर' बैटल ग्रुप ने पिछले एक दिन में यूक्रेन के 175 सैनिकों को मार गिराया।
'वोस्तोक' बैटल ग्रुप ने 120 से अधिक सैनिकों को मार गिराया
'ज़ापाद' बैटल ग्रुप ने 230 सैनिकों को मार गिराया
'युग' बैटल ग्रुप ने 180 से अधिक सैनिकों को मार गिराया।
द्नेपर बैटल ग्रुप ने 20 सैनिकों को मार गिराया।
मंत्रालय ने आगे बताया, "वायु रक्षा प्रणाली ने लंबी दूरी की 9 'फ्लेमिंगो' क्रूज मिसाइलों, एक गाइडेड बम और विमान जैसे दिखने वाले 2,256 ड्रोन को मार गिराया।"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала