डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

लंबी दूरी तक समुद्री निगरानी क्षमता के स्वर्णिम पचास वर्ष पूर्ण

LRMR2
LRMR2 - Sputnik भारत, 1920, 18.11.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय नौसेना की लंबी दूरी की नौसैनिक टोही कार्रवाइयों के आरंभ के 18 नवंबर को पचास वर्ष पूर्ण हो गए। इसी दिन 1976 में भारतीय नौसेना ने अपना पहला नौसैनिक एयर स्क्वाड्रन अल्बाट्रौस स्थापित किया था। इस स्क्वाड्रन ने हिंद महासागर के द्वीप देश मालदीव को विद्रोहियों से मुक्त कराने जैसे बडे़ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद से ही भारतीय नौसेना समुद्र में लंबी दूरी तक निगरानी रखने की अपनी क्षमता को बढ़ाना चाहती थी। 1976 में भारतीय नौसैनिक एयर स्क्वाड्रन (INAS) 312, अल्बाट्रौस की स्थापना हुई थी। यह स्क्वाड्रन इस समय तमिलनाडु के रजाली एयरबेस पर तैनात है।
1977 में इस स्क्वाड्रन में रूसी मूल के लंबी दूरी तक गश्त लगाने वाले विमान इल्यूशिन 38(Il-38) को शामिल किया गया। Il-38 अगले 46 वर्षों तक भारतीय नौसेना में कार्यरत रहा और 31 अक्टूबर 2023 में इसे सेनानिवृत्त किया गया। यह 348 समुद्री मील प्रति घंटे की गति से 4000 समुद्री मील तक की उड़ान भर सकता था। यह पनडुब्बियों को नष्ट करने के लिए 9 टन तक के टारपीडो, बम या समुद्री माइन्स ले जा सकता था।
मार्च 1988 में लंबी दूरी के भारी विमान टूपोलेव-142 (Tu-142) को बेड़े में शामिल किए जाने के बाद भारतीय नौसेना की इस क्षमता में जबरदस्त इज़ाफ़ा हुआ। यह विमान मार्च 2017 तक सेवा में रहा। इस विमान को 500 समुद्री मील प्रति घंटे की गति से उड़ाया जा सकता था और इससे 3500 समुद्री मील की उड़ान भरी जा सकती थी। जुलाई 1988 में मालदीव में हुए सत्ता पलट के बाद वहां लोकतांत्रिक सरकार की वापसी और समुद्र में भागते विद्रोहियों की तलाश में इन दोनों ही विमानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
भारतीय नौसेना के इस स्क्वाड्रन ने कई बार अरब सागर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री डकैतियों या प्राकृतिक संकटों में फंसे व्यापारिक पोतों के बचाव में बड़ी भूमिका निभाई है। इस स्क्वाड्रन में इस समय हल्के पी8-आई विमान हैं जो समुद्र में लंबी दूरी तक निगरानी की ज़िम्मेदारी निभाते हैं। इसके अलावा, 2022 से गोवा में एक और स्क्वाड्रन, INAS 316, भी तैनात है, जिससे भारत की यह क्षमता और मजबूत हुई है।
Russion Rosatom corporation's logo - Sputnik भारत, 1920, 18.11.2026
विश्व
उत्तरी समुद्री मार्ग से माल ढुलाई पर रूस संग समझौते की तैयारी में भारत और दक्षिण कोरिया: रोसाटॉम
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала