https://hindi.sputniknews.in/20261119/ulaanbtaari-men-phlaa-riuusii-mngoliyaaii-miidiyaa-forim-aayojit-ek-mnch-pri-aae-donon-deshon-ke-ptrkaari-12958963.html
उलानबटार में पहला रूसी-मंगोलियाई मीडिया फोरम आयोजित, एक मंच पर आए दोनों देशों के पत्रकार
उलानबटार में पहला रूसी-मंगोलियाई मीडिया फोरम आयोजित, एक मंच पर आए दोनों देशों के पत्रकार
Sputnik भारत
मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में 19 नवंबर को पहले रूसी-मंगोलियाई मीडिया फोरम का आयोजन किया गया। इस फोरम की मेजबानी अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी व रेडियो... 19.11.2026, Sputnik भारत
2026-11-19T19:43+0530
2026-11-19T19:43+0530
2026-11-19T19:43+0530
विश्व
रूस
मंगोलिया
sputnik
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0b/13/12958687_0:67:1280:787_1920x0_80_0_0_93e76c5eb3c8118baab9c939769ca699.jpg
इस आयोजन में दोनों देशों के 70 से अधिक पत्रकारों, मीडिया प्रबंधकों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने मीडिया उद्योग की भविष्य की दिशा और उन क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की, जहां रूसी और मंगोलियाई संपादकीय कार्यालय आपसी सहयोग के साथ काम कर सकते हैं।फोरम का उद्घाटन मंगोलिया में रूसी राजदूत एलेक्सी एवसिकोव, मंगोलियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आर. न्यामदावा, डिजिटल विकास, नवाचार व संचार मंत्रालय के राज्य सचिव च. ज़ोलबयार और रूसी डिजिटल विकास, संचार व जनसंचार मंत्रालय के आवधिक प्रेस व पुस्तक उद्योग राज्य सहायता विभाग के कार्यवाहक निदेशक एम. अर्ज़ामानोव ने किया।फोरम के दौरान प्रतिभागियों ने दोनों देशों के संपादकीय कार्यालयों के बीच साझा कार्यप्रणाली के प्रारूपों पर मंथन किया। इसके अलावा, आधुनिक एल्गोरिदम और बदलते दौर में अपनी राष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक मूल्यों को कैसे सुरक्षित रखा जाए, तथा वैश्विक समाचारों को स्थानीय दर्शकों की समझ के अनुरूप कैसे प्रस्तुत किया जाए, इस पर भी विचार-विमर्श हुआ।'स्पुतनिक फार अब्रॉड' (Sputnik Far Abroad) की प्रमुख ओल्गा लिसोगोर ने कहा, "दुर्भाग्य से, रूस और मंगोलिया अक्सर एक-दूसरे के बारे में जानकारी तीसरे पक्ष या बिचौलियों के माध्यम से प्राप्त करते हैं—यह ठीक वैसा ही है जैसे पड़ोसियों को एक-दूसरे का हाल किसी दूसरे शहर के लोगों से पता चले। हमें पूरा विश्वास है कि हमें केवल सीधे संवाद की आवश्यकता है और यह फोरम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
https://hindi.sputniknews.in/20261119/yuunesko-shhiid-riuusii-ptrkaarion-ke-naam-htaane-ke-baarie-men-ptrkaari-sngh-ko-spshtiikrin-dene-kii-taiyaariii-men-12951769.html
रूस
मंगोलिया
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/0b/13/12958687_72:0:1209:853_1920x0_80_0_0_24140f1c1956fdd27d930c3780c85cc5.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस , मंगोलिया, sputnik
उलानबटार में पहला रूसी-मंगोलियाई मीडिया फोरम आयोजित, एक मंच पर आए दोनों देशों के पत्रकार
मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में 19 नवंबर को पहले रूसी-मंगोलियाई मीडिया फोरम का आयोजन किया गया। इस फोरम की मेजबानी अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी व रेडियो 'Sputnik', रूसी डिजिटल विकास, संचार व जनसंचार मंत्रालय और मंगोलिया पत्रकार संघ ने संयुक्त रूप से की।
इस आयोजन में दोनों देशों के 70 से अधिक पत्रकारों, मीडिया प्रबंधकों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने मीडिया उद्योग की भविष्य की दिशा और उन क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की, जहां रूसी और मंगोलियाई संपादकीय कार्यालय आपसी सहयोग के साथ काम कर सकते हैं।
फोरम का उद्घाटन मंगोलिया में रूसी राजदूत एलेक्सी एवसिकोव, मंगोलियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आर. न्यामदावा, डिजिटल विकास, नवाचार व संचार मंत्रालय के राज्य सचिव च. ज़ोलबयार और रूसी डिजिटल विकास, संचार व जनसंचार मंत्रालय के आवधिक प्रेस व पुस्तक उद्योग राज्य सहायता विभाग के कार्यवाहक निदेशक एम. अर्ज़ामानोव ने किया।
मंगोलिया में रूसी संघ के असाधारण एवं पूर्णाधिकारी राजदूत एलेक्सी एवसिकोव ने कहा, "हमारे पास चर्चा करने के लिए बहुत कुछ है और हमें इसमें देरी नहीं करनी चाहिए। पत्रकारों के बीच नियमित संपर्क फिर से बहाल करने, मीडिया कर्मियों को मंगोलियाई और रूसी भाषाओं में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण देने, प्रेस विनिमय दौरों व इंटर्नशिप आयोजित करने तथा सामग्री के आदान-प्रदान के लिए नए माध्यम विकसित करने की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।"
मंगोलिया पत्रकार संघ के अध्यक्ष एल. निंजामट्स ने कहा, "मंगोलियाई पत्रकारों के पास सूचना के अधिक से अधिक माध्यम होना बेहद ज़रूरी है, ताकि वे विभिन्न दृष्टिकोणों से घटनाओं की सटीक कवरेज कर सकें। आज के दौर में यह काम विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि मीडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का तेज़ी से समावेश हो रहा है, जिससे अविश्वसनीय और भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ लड़ाई में नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं।"
मंगोलिया के तीसरे राष्ट्रपति नंबारिन एनखबयार इस फोरम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "रूसी-मंगोलियाई मीडिया फोरम हमारे नागरिकों के बीच आपसी समझ को मज़बूत करने, पत्रकारों के बीच पेशेवर संपर्क स्थापित करने और सूचना व सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के नए अवसर प्रदान करता है।"
फोरम के दौरान प्रतिभागियों ने दोनों देशों के संपादकीय कार्यालयों के बीच साझा कार्यप्रणाली के प्रारूपों पर मंथन किया। इसके अलावा, आधुनिक एल्गोरिदम और बदलते दौर में अपनी राष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक मूल्यों को कैसे सुरक्षित रखा जाए, तथा वैश्विक समाचारों को स्थानीय दर्शकों की समझ के अनुरूप कैसे प्रस्तुत किया जाए, इस पर भी विचार-विमर्श हुआ।
'स्पुतनिक फार अब्रॉड' (Sputnik Far Abroad) की प्रमुख ओल्गा लिसोगोर ने कहा, "दुर्भाग्य से, रूस और मंगोलिया अक्सर एक-दूसरे के बारे में जानकारी तीसरे पक्ष या बिचौलियों के माध्यम से प्राप्त करते हैं—यह ठीक वैसा ही है जैसे पड़ोसियों को एक-दूसरे का हाल किसी दूसरे शहर के लोगों से पता चले। हमें पूरा विश्वास है कि हमें केवल सीधे संवाद की आवश्यकता है और यह फोरम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"