https://hindi.sputniknews.in/20261123/riuus-ne-sone-nikl-taanbe-auri-praaktik-gais-ke-vishaal-bhndaari-khoje-12992286.html
रूस ने सोने, निकल, तांबे और प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार खोजे
रूस ने सोने, निकल, तांबे और प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार खोजे
Sputnik भारत
रूस के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस साल की शुरुआत से अब तक रूस ने रणनीतिक कच्चे माल के 250 नए भंडार खोजे हैं, जिनमें सोना, तांबा, निकल... 23.11.2026, Sputnik भारत
2026-11-23T18:34+0530
2026-11-23T18:34+0530
2026-11-23T18:34+0530
रूस की खबरें
रूस
रूस का विकास
प्राकृतिक संसाधन
हीरा
हीरा व्यापार
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/06/10453093_0:0:3642:2048_1920x0_80_0_0_134241515fbdac7a67d98d9678d5d605.jpg
इनमें सबसे प्रमुख खोजें निम्नलिखित हैं:मंत्रालय ने आगे बताया कि रूस हर साल 200 से 300 नए खनिज भंडार खोजता है। वर्ष 2027 में भी साइबेरिया और सुदूर पूर्व के 37 स्थानों पर खोज कार्य जारी रहेगा, जहाँ यूरेनियम, टंगस्टन, हीरे और सोने जैसे दुर्लभ व महत्वपूर्ण खनिजों का पता लगाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
https://hindi.sputniknews.in/20260701/bhaarit-ne-riuusii-sone-kaa-aayaat-lgbhg-dogunaa-kiyaa-11469499.html
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/06/10453093_0:0:2732:2048_1920x0_80_0_0_2691ca2ec807a323fb004974721fd8a3.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
रूस , रूस का विकास , प्राकृतिक संसाधन, हीरा, हीरा व्यापार
रूस , रूस का विकास , प्राकृतिक संसाधन, हीरा, हीरा व्यापार
रूस ने सोने, निकल, तांबे और प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार खोजे
रूस के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस साल की शुरुआत से अब तक रूस ने रणनीतिक कच्चे माल के 250 नए भंडार खोजे हैं, जिनमें सोना, तांबा, निकल, जस्ता, सीसा और हाइड्रोकार्बन शामिल हैं। इनमें से 239 ठोस खनिजों के जबकि 11 हाइड्रोकार्बन के भंडार हैं।
इनमें सबसे प्रमुख खोजें निम्नलिखित हैं:
ज़ाबाइकाल्स्की क्षेत्र स्थित मोरोज़ोवा स्वर्ण भंडार में 37 मीट्रिक टन सोना और 13.6 मीट्रिक टन चांदी का अनुमान है।
क्रास्नोयार्स्क क्षेत्र स्थित डाल्नेये तांबा-निकल भंडार में 1.69 लाख मीट्रिक टन निकल, 2.50 लाख मीट्रिक टन तांबा और 8,000 मीट्रिक टन से ज़्यादा कोबाल्ट मौजूद है।
मुरमांस्क क्षेत्र स्थित गोरा युझनाया भंडार में 11 लाख मीट्रिक टन एपेटाइट अयस्क और 2.05 करोड़ मीट्रिक टन लौह अयस्क पाया गया है।
यमालो-नेनेट्स स्वायत्त क्षेत्र स्थित निकोलाई ग्रिगोरीव गैस क्षेत्र में 50.2 अरब क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस के भंडार हैं।
मंत्रालय ने आगे बताया कि रूस हर साल 200 से 300 नए खनिज भंडार खोजता है। वर्ष 2027 में भी साइबेरिया और सुदूर पूर्व के 37 स्थानों पर खोज कार्य जारी रहेगा, जहाँ यूरेनियम, टंगस्टन, हीरे और सोने जैसे दुर्लभ व महत्वपूर्ण खनिजों का पता लगाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।