डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारत और यूएई के बीच महत्वपूर्ण रक्षा सहयोग बैठक

© Photo : PIBImage
Image - Sputnik भारत, 1920, 26.11.2026
सब्सक्राइब करें
भारत और संयुक्त अरब अमीरात(UAE) और भारत की सम्मिलित रक्षा सहयोग कमेटी की 14 वीं बैठक 26 नवंबर को अबूधाबी में सम्पन्न हुई।
इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और UAE के रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव ले.जनरल इब्राहीम नासेल एम अल अलावी ने साझा तौर पर की।
भारत के रक्षामंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि इस बैठक से भारत और UAE के बीच मई 2026 में हस्ताक्षर की गई रणनैतिक रक्षा सहयोग रूपरेखा के उपक्रमों के दिशा देने मिली है।

दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को एक बड़े पैमाने पर बढ़ाने पर सहमत हुए हैं जिसमें विशेषरूप से रक्षा उद्योग, रक्षा नवाचार और उन्नत तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमता, साइबर, सैनिक प्रशिक्षण और समुद्री सुरक्षा शामिल हैं। दोनों देशों ने अगली पीढ़ी के रक्षा उपकरणों के साझा विकास और उत्पादन को बढ़ाने पर भी सहमति जताई है।

भारत और UAE के बीच सदियों प्राचीन ऐतिहासिक संबंध हैं जिनकी जड़े व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पारस्परिक संबंधों में हैं। अब ये संबंध रणनैतिक साझेदारी और अब रणनैतिक रक्षा साझेदारी तक पहुंचे हैं।
भारतीय दल में रक्षा विभाग, भारतीय सेनाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि थे। बैठक के साथ ही व्यापारिक सहयोग के लिए प्रतिनिधियों के बीच भी चर्चा हुई जिसमें भविष्य में सहयोग के क्षेत्रों की संभावनाएं ढूढ़ने के लिए भेंट की गईं।
रक्षा सचिव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने UAE के रक्षा मंत्रालय के राज्यमंत्री मोहम्मद बिन मुबारक फाढेल अल माजरुई से भी भेंट की। दोनों ने खाड़ी और मध्य एशिया क्षेत्र में उभर रहे वैश्विक राजनैतिक परिदृश्य पर विचार-विनिमय किया और रणनैतिक रक्षा साझेदारी के और सुदृढ़ करने के निश्चय को दोहराया। रक्षा सचिव ने भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। इससे पहले रक्षा सचिव ने अबू धाबी के वहात अल करामा में अपने राष्ट्र की सेवा में बलिदान देने वाले सैनिकों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Indian Army artillery guns take position to fire during an exercise code named 'Brazen Chariots' at the Pokharan firing ranges, Western Rajisthan, India, Wednesday, March 19, 2008. - Sputnik भारत, 1920, 31.12.2023
डिफेंस
भारत और संयुक्त अरब अमीरात राजस्थान में करेंगे संयुक्त सैन्य अभ्यास
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала