विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भू-राजनीतिक बदलावों के बीच, IORA को अपनी सामूहिक आवाज़ को मज़बूत करना चाहिए: जयशंकर

© Photo : X/@DrSJaishankarSubrahmanyam Jaishankar
Subrahmanyam Jaishankar - Sputnik भारत, 1920, 27.11.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को सदस्य देशों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद साझेदारों के साथ सार्थक सहयोग का आह्वान किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 'इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन' (IORA) भू-राजनीतिक बदलावों के बीच अपनी सामूहिक आवाज़ को मज़बूत करे और एक समावेशी क्षेत्रीय मंच के रूप में अपनी भूमिका को और सुदृढ़ बनाए।
IORA की 25वीं मंत्रिपरिषद (COM) बैठक में अपने शुरुआती संबोधन में, विदेश मंत्री जयशंकर ने एसोसिएशन के पिछले अध्यक्ष के रूप में श्रीलंका के नेतृत्व की सराहना की और मॉरीशस का एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तथा भावी अध्यक्ष के रूप में स्वागत किया।
जयशंकर ने रेखांकित किया कि "हिंद महासागर का क्षेत्र भारी विविधता, वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, आर्थिक समृद्धि तथा अवसरों और साझा चुनौतियों से भरा है। ऐसे में सदस्य देशों और संवाद साझेदारों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि यह क्षेत्र शांतिपूर्ण, स्थिर, सुरक्षित और विकास के अनुकूल बना रहे।"
उन्होंने कहा कि भारत अपनी अध्यक्षता के माध्यम से IORA के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग को मजबूत करने, संवाद साझेदारों के साथ जुड़ाव को गहरा करने, व्यावहारिक क्षेत्रीय पहलों को बढ़ावा देने, तथा संगठन को वित्तीय और संस्थागत रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में अपनी व्यापक भूमिका निभाने के लिए IORA के पास एक मजबूत संस्थागत आधार होना आवश्यक है।
बता दें कि IORA के भारत, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, ईरान, केन्या, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस और श्रीलंका सहित 23 सदस्य देश हैं और रूस सहित 12 इसके संवाद साझेदार देश हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала