डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारतीय नौसैनिक अकादमी में 427 नए अधिकारियों की दीक्षांत परेड हुई

© Photo : X/@indiannavyIndian Navy ships arrive in Singapore as part of fleet deployment in South China Sea
Indian Navy ships arrive in Singapore as part of fleet deployment in South China Sea - Sputnik भारत, 1920, 28.11.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय नौसैनिक अकादमी (INA), एझिमला में 28 नवंबर को 427 प्रशिक्षुओं ने दीक्षांत परेड में भाग लिया, जिनमें 69 महिला प्रशिक्षु भी थीं। समारोही परेड भव्य पेरियेरा परेड मैदान में हुई, जिसमें प्रशिक्षुओं ने 'अंतिम पग' पार करके भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र राष्ट्रों की नौसेनाओं में कमीशनप्राप्त अधिकारी का जीवन प्रारंभ किया।
प्रशिक्षुओं में बांग्लादेश, केन्या, मलावी, मालदीव, म्यांमार, ओमान, सेशेल्स, तंजानिया और तिमोर-लेस्ते के 18 प्रशिक्षु थे। रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस समारोह की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने कहा कि आपस में जुड़े विश्व के लिए समुद्र का महत्व बढ़ता जा रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा, "वैश्विक व्यापार का बड़ा भाग समुद्रों से होकर गुज़रता है। समुद्री व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा राष्ट्रों के आर्थिक हितों और उनके नागरिकों के दैनंदिन जीवन से जुड़ी हुई है। पोतों के परिचालन में किसी व्यवधान से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ता है और अंत में आम नागरिकों पर अतिरिक्त भार पड़ता है।"
परेड के दौरान राष्ट्रपति ने प्रशिक्षण में विशेषज्ञता प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को पदक और ट्रॉफियां प्रदान कीं। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को उनके परिजनों और वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक सब लेफ्टिनेंट रैंक की पट्टियां पहनाई गईं।
मिडशिपमैन कौशिक सिंह को इस बैच का राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। बांग्लादेश के मोहम्मद फिदेल रेज़ा को सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट की ट्रॉफी प्रदान की गई।
भारत के पश्चिमी समुद्र तट पर अरब सागर के किनारे स्थित भारतीय नौसैनिक अकादमी लगभग 10 वर्ग किमी में फैली हुई है। इस अकादमी में प्रतिवर्ष 1200 कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा सकता है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала