विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

चंद्रयान 3 अपडेट: रोवर प्रज्ञान के बाद अब लैंडर विक्रम भी स्लीप मोड में, इसरो ने कहा

चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी प्रारंभिक लैंडिंग के बाद सोमवार को एक बार फिर से "सॉफ्ट लैंडिंग" की।
Sputnik
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने सोमवार को चंद्रयान 3 पर अपडेट साझा करते हुए बताया कि विक्रम लैंडर को 4 सितंबर की सुबह को स्लीप मोड पर डाल दिया गया।
इससे पहले रविवार को रोवर प्रज्ञान को भी स्लीप मोड पर डाल दिया गया था, हालांकि भारत की अंतरिक्ष एजेंसी को उम्मीद है कि रोवर और लैंडर 14 दिन बाद 22 सितंबर को वापस ऑनलाइन हो जाएंगे।

"CHASTE, RAMBHA-एलपी और ILSA पेलोड द्वारा इन-सीटू प्रयोग नए स्थान पर किए गए, एकत्र किया गया डेटा पृथ्वी पर प्राप्त हुआ है, पेलोड अब बंद हो गए हैं। लैंडर रिसीवर चालू रखा गया है। सौर ऊर्जा ख़त्म हो जाने और बैटरी खत्म हो जाने पर विक्रम, प्रज्ञान के बगल में स्लीप मोड पर चला गया, 22 सितंबर, 2023 के आसपास उनके जागने की उम्मीद है," एक्स पर भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने पोस्ट करके लिखा।

इसरो ने कहा कि लैंडर के माध्यम से पृथ्वी पर डेटा संचारित करने वाले पेलोड को बंद कर दिया गया है और लैंडर रिसीवर्स को चालू रखा गया है।
इससे पहले इसरो ने बताया कि विक्रम लैंडर ने योजना के अनुसार खुद को लगभग 40 सेमी ऊपर उठाकर एक हॉप प्रयोग सफलतापूर्वक पूरा किया था और केवल 30-40 सेमी दूर सुरक्षित रूप से उतर गया था।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
भारत के चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरकर इतिहास रचा
विचार-विमर्श करें