यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

अभ्यास के दौरान रूसी काला सागर बेड़े को यूएवी, समुद्री ड्रोन को नष्ट करते हुए देखें

मानव रहित वाहनों से आतंकी हमले करने की यूक्रेन की रणनीति का मुकाबला करने के लिए रूसी युद्धपोत काला सागर में सैन्य अभियास किया है।
Sputnik
रूसी रक्षा मंत्रालय ने फुटेज जारी किया है जिसमें काला सागर बेड़े के युद्धपोतों को दुश्मन के यूएवी यानी मानव रहित हवाई वाहनों और समुद्री ड्रोनों को नष्ट करने का अभ्यास करते दिखाया गया है।
यह अभ्यास क्रीमिया तट के पास काला सागर में हुआ। इस दौरान नौसैनिक जहाजों ने तोपों पोर बंदूकों के जरिए नकली लक्ष्यों पर गोलीबारी की।

अभ्यास में भाग लेने वाले एक अफ़सर ने कहा, "हमने मानवरहित नावों के हमले को विफल करने से संबंधित कार्रवाइयों का अभ्यास किया और तोपों की आग का अवलोकन किया।"

सैन्य अभ्यास पूरा होने के बाद रूसी युद्धपोत संभावित यूक्रेनी हमले के खिलाफ समुद्री व्यापार मार्गों की रक्षा करने के अपने मिशन पर आगे बढ़े।
अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा कीव को सहायता बंद करने के बढ़ते खतरे के बीच यूक्रेनी सेना ने रूस के काला सागर बेड़े पर हमले बढ़ा दिए हैं। इसके जवाब में रूस ने तटीय सुरक्षा को मजबूत करने, विभिन्न ठिकानों पर बेड़े के जहाजों को फैलाने और अपनी ड्रोन रोधी युद्ध क्षमताओं में सुधार के लिए कदम उठाए हैं।
यूक्रेन संकट
रूसी रॉकेट लॉन्चर TOS-1 को यूक्रेनी ठिकानों पर प्रहार करते हुए देखें
विचार-विमर्श करें