डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

महिला अग्निवीर वायु सैनिक गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी

केंद्र सरकार द्वारा सितंबर 2022 में लागू की गई अग्निपथ योजना देश के सशस्त्र बलों में चार साल की सेवा का अवसर प्रदान करती है, जिसके बाद नियमित कैडर के रूप में सशस्त्र बलों में नामांकन के लिए चुने गए लोगों को न्यूनतम 15 वर्षों की एक और कार्य अवधि के लिए सेवा करने की आवश्यकता होगी।
Sputnik
भारतीय वायुसेना ने सोमवार को जानकारी दी कि महिला अग्निवीर वायु सैनिक इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायुसेना दल का हिस्सा होंगी।
देश में 75वें गणतंत्र दिवस परेड को मानने की तैयारी जोरों से चल रही है, राजधानी दिल्ली में भी परेड की रिहर्सल लगातार जारी है। इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। विशेष रूप से यह छठी बार है जब कोई फ्रांसीसी नेता राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
भारत 26 जनवरी, 2024 को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। यह दिन डॉ. बीआर अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए भारतीय संविधान के लागू होने होने की याद में मनाया जाता है।
Explainers
इस साल भारतीय सशस्त्र बल में इतिहास रचने वाली 10 महिलाएं
विचार-विमर्श करें