डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

36 घंटे से कम समय में भारतीय नौसेना ने एक और जहाज को सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाया

INS Sumitra Carries out 2nd Successful Anti Piracy Ops – Rescuing 19 Crew members & Vessel from Somali Pirates.
भारतीय नौसेना के स्वदेशी अपतटीय गश्ती जहाज आईएनएस सुमित्रा को सोमालिया के पूर्व और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात किया गया है।
Sputnik
भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुमित्रा ने 36 घंटे से कम समय में सोमालिया के पूर्वी तट पर एक और सफल समुद्री डकैती विरोधी अभियान को अंजाम दिया, जिसमें मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी और उसके चालक दल को 11 सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाया गया।

भारतीय नौसेना द्वारा जारी किये गए बयान के मुताबिक अल नईमी के चालक दल के सभी 19 सदस्य पाकिस्तानी नागरिक हैं। इससे पहले आईएनएस सुमित्रा ने सोमवार को ईरानी जहाज एफवी इमान को समुद्री डकैती से बचाया था।
"आईएनएस सुमित्रा एक अन्य ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी का पता लगा कर कार्यवाही में जुट गया, इस जहाज पर समुद्री डाकुओं ने चालक दल के 19 सदस्यों को बंधक बना लिया था। इसके जवाब में तेजी से प्रतिक्रिया करते हुए सुमित्रा ने जहाज को रोक लिया और अपने अभिन्न हेलो, नौकाओं की जबरदस्त मुद्रा और प्रभावी तैनाती के माध्यम से चालक दल और जहाज की सुरक्षित रिहाई को मजबूर कर दिया," नौसेना के बयान में कहा गया।
28 जनवरी को युद्धपोत ने एक ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज (FV) इमान के अपहरण के संबंध में एक संकट संदेश का जवाब दिया था, जिस पर समुद्री डाकूओं ने चालक दल को बंधक बना लिया गया था।
FV को आईएनएस सुमित्रा द्वारा रोका गया और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन करते हुए जहाज और उसके चालक दल (17 ईरानी नागरिकों) को 29 जनवरी 2024 के शुरुआती घंटों में सुरक्षित रूप से बचा लिया गया, जिसके बाद जहाज को आगे के पारगमन के लिए छोड़ दिया गया।

"आईएनएस सुमित्रा ने 36 घंटे से भी कम समय में, तेज, निरंतर और अथक प्रयासों के माध्यम से कोच्चि के लगभग 850 एनएम, पश्चिम में दक्षिणी अरब सागर में 36 चालक दल (17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी) के साथ दो अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाजों को बचाया," बयान में आगे बताया।

भारतीय नौसेना ने समुद्र में सभी नाविकों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी समुद्री खतरों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए क्षेत्र में एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।
डिफेंस
भारतीय नौसेना ने हालिया घटनाओं के बाद अरब सागर में समुद्री सुरक्षा अभियान किया तेज
विचार-विमर्श करें