डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारतीय नौसेना ने हालिया घटनाओं के बाद अरब सागर में समुद्री सुरक्षा अभियान किया तेज

© KARIM JAAFARIndian Navy Warship INS Kolkata
Indian Navy Warship INS Kolkata - Sputnik भारत, 1920, 27.12.2023
सब्सक्राइब करें
अरब सागर में हाल की समुद्री घटनाओं के जवाब में, भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में केंद्रित समुद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया है।
नौसेना ने जलीय सुरक्षा और समुद्री गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए युद्धपोतों की उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि की है और हवाई निगरानी बढ़ा दी है, भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा।
दरअसल यह कदम उन घटनाओं के मद्देनजर उठाया गया है, जिससे क्षेत्र में शिपिंग और व्यापार मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

"क्षेत्र में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और हवाई निगरानी की उपस्थिति बढ़ा दी गई है। नौसेना प्रयासों के समन्वय और प्रभावी सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है," भारतीय नौसेना ने कहा।

इन ऑपरेशनों का प्राथमिक उद्देश्य अरब सागर को सुरक्षित करना और व्यापारिक समुद्री गतिविधियों को संभावित खतरों से बचाना है।
गौरतलब है कि ये कदम 23 दिसंबर को व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर एक संदिग्ध ड्रोन के हमले के मद्देनजर उठाए जा रहे हैं।
इससे पहले भारतीय नौसेना ने सोमवार को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हमले के बाद, भारतीय नौसेना ने निवारक उपस्थिति बनाए रखने के लिए अरब सागर के विभिन्न क्षेत्रों में आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता सहित कई गाइडेड मिसाइल विध्वंसक तैनात किए।
इसके अलावा, लंबी दूरी के समुद्री टोही P8I विमानों को भी नियमित रूप से डोमेन जागरूकता बनाए रखने का काम सौंपा जा रहा है।

जहाज हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकल्प

मंगलवार को भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि "जिसने भी इस हमले को अंजाम दिया है, हम उन्हें समुद्र की गहराई से भी ढूंढेंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।"
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने हाल ही में अरब सागर में 'एमवी केम प्लूटो' पर ड्रोन हमले और कुछ दिन पहले लाल सागर में 'एमवी साईं बाबा' पर हुए हमले को "बहुत गंभीरता से" लिया।
मुंबई में 'आईएनएस इंफाल' के कमीशनिंग समारोह में बोलते हुए सिंह ने यह भी कहा कि "भारत की बढ़ती आर्थिक और सामरिक शक्ति ने कुछ ताकतों को ईर्ष्या और नफरत से भर दिया है।"
Indian warship Imphal designed by the Warship Design Bureau and constructed by Mazagon Dock Limited - Sputnik भारत, 1920, 26.12.2023
डिफेंस
देश में बना स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इंफाल भारतीय नौसेना में शामिल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала