भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

जनवरी-मार्च में भारत-रूस व्यापार 17.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा

इस वर्ष के पहले महीने जनवरी में 6 अरब डॉलर, फरवरी में 5.2 अरब डॉलर और मार्च में यह आंकड़ा 7.6% बढ़कर 6.3 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है।
Sputnik
भारतीय उद्योग और व्यापार मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर Sputnik की गणना के अनुसार, भारत और रूस के बीच वर्ष 2024 की पहली तिमाही में व्यापार कारोबार रिकॉर्ड 17.5 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है, और इस तिमाही में मार्च के महीने में सबसे अधिक लाभ दर्ज किया गया।

इस प्रकार, रूसी-भारतीय व्यापार वर्ष-दर-वर्ष 5% बढ़कर रिकॉर्ड 17.5 बिलियन डॉलर हो गया है, इससे पहले दोनों देशों के मध्य व्यापार का उच्चतम स्तर पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही में 17 अरब डॉलर था। वहीं, रूस ने पहली तिमाही में भारत को 16.3 अरब डॉलर के सामान की आपूर्ति की, जबकि एक वर्ष पहले यह 15.6 अरब डॉलर थी।

Indo-Russian trade hits record $17,5 bln in 1st quarter of 2024
इसके साथ रूस को जनवरी-मार्च में भारतीय वस्तुओं का निर्यात 22% बढ़कर 1.2 बिलियन डॉलर हो गया है। इस सूची में यहां रूस 28वें स्थान पर है।
पहली तिमाही में चीन भारत का मुख्य व्यापारिक भागीदार बन गया है। उनका आपसी व्यापार 9.6% बढ़कर 29.5 बिलियन डॉलर हो गया।
वहीं भारतीय-अमेरिकी व्यापार कारोबार 3.8% घटकर 29.4 अरब डॉलर हो गया। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात है जो तीसरे स्थान पर है, जिसका व्यापार 25% की वृद्धि के साथ $26.1 बिलियन हो गया है, शीर्ष पाँच में सऊदी अरब भी है, जिसका भारत के साथ व्यापार कारोबार 8.3% घटकर 12.2 अरब डॉलर हो गया है।
भारत-रूस संबंध
रूस बना भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार, रिकॉर्ड 65 अरब डॉलर का व्यापार
विचार-विमर्श करें