रूस की खबरें

प्रथम लेव तोलस्तोय अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार के विजेता को मिलेगा स्वर्ण पदक

प्रथम लेव तोलस्तोय अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा 9 सितंबर को यानी इन महान रूसी लेखक और दार्शनिक के जन्मदिन पर रूस के स्टेट एकेडमिक बोल्शोई थिएटर के ऐतिहासिक मंच पर एक समारोह में की जाएगी।
Sputnik
लेव तोलस्तोय अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार फाउंडेशन के कर्मियों ने एक पदक का अद्वितीय डिजाइन बनाया है जो पुरस्कार विजेता को प्रदान किया जाएगा।

लेव तोलस्तोय अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार फाउंडेशन की प्रमुख मारिया ट्युकाविना ने Sputnik को बताया कि पदक की एक ओर लेव तोलस्तोय की छवि रखने का निर्णय लिया गया और पीछे की ओर पुरस्कार विजेता का नाम एवं पुरस्कार प्राप्ती का वर्ष अंकित होगा।

पदक की सामग्री को लेकर विश्व अनुभव के आधार पर पुरस्कार के स्तर और महत्व को ध्यान में रखते हुए स्वर्ण के डिजाइन का निर्णय लिया गया, पदक का व्यास 65 मिमी और इसका वजन 247.9 ग्राम है।
स्वर्ण पदक के साथ-साथ पुरस्कार के विजेता को डिप्लोमा से भी सम्मानित किया जाएगा। डिप्लोमा के गहरे बरगंडी चमड़े के आवरण पर एक लॉरेल शाखा और सोने में उभरा हुआ पुरस्कार का नाम होगा और इसके प्रसार पर पुरस्कार विजेता का नाम, पुरस्कार प्राप्ती का वर्ष लिखा जाएगा। साथ ही, डिप्लोमा पर यह भी लिखा होगा कि पुरस्कार किस हेतु प्रदान किया गया है।
रूस की खबरें
प्रथम लेव तोलस्तोय अंतर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 9 सितंबर को होगी
विचार-विमर्श करें