डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

पिनाका बनेगा भारतीय सेना का सबसे अचूक अस्त्र, गनर्स डे पर विशेष

भारतीय सेना अपने तोपखाने के एक स्वदेशी अस्त्र को भविष्य का सबसे विश्वसनीय अस्त्र बनाने की तैयारी कर रही है। स्वदेशी पिनाका की रेंज को मौजूदा रेंज से चार गुना तक बढ़ाने पर काम चल रहा है।
Sputnik
भारतीय सेना में तोपखाना महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अदोष कुमार ने बताया कि पिनाका की रेंज को बढ़ाने और उसकी मारक क्षमता में बढ़ोत्तरी पर काम किया जा रहा है।
पिनाका से विशेष एरिया डिनायल म्यूनिशन यानी ADM दागने पर विशेष काम किया जा रहा है। ADM रॉकेट के फ़ायर होने से एक बड़े क्षेत्र में बारूदी सुरंगें फैल जाएंगी और एक बड़े क्षेत्र में दुश्मन को आगे बढ़ने से रोका जा सकेगा। अभी तक यह काम सेना के इंजीनियरिंग दस्तों को करना होता है जिसमें खतरा भी होता है और समय भी लगता है।

जनरल कुमार ने कहा, "हम पिनाका की रेंज को चार गुना तक बढ़ा देंगे और इसे दुनिया के सबसे अच्छे रॉकेट लांचर की श्रेणी में ला देंगे। हम इससे एरिया डिनायल म्यूनिशन यानी ADM फ़ायर करने की तैयारी में हैं। इस काम की प्रगति संतोषजनक है और यह एक ज़बरदस्त हथियार बन जाएगा।"

पिनाका भारतीय सेना में लगभग तीन दशक से है। हर लांचर में 122 मिमी कैलिबर के 12 रॉकेट होते हैं। ये सभी रॉकेट केवल 44 सेकंड में दागे जा सकते हैं।
इस समय भारतीय सेना के तोपखाने में पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लांचर की 4 रेजीमेंट है जबकि 6 और रेजीमेंट्स को सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। पिनाका की रेजीमेंट्स की संख्या अगले 6 वर्षों में 22 करने की तैयारी है।
इसकी रेंज बढ़ाने के साथ-साथ इसके कैलिबर को बढ़ाकर 122 से 214 किया गया है। पिनाका की रेजीमेंट की एक बैटरी यानी 6 पिनाका लांचर 1000 मीटर गुणा 1000 मीटर के क्षेत्र को केवल 44 सेकंड में पूरी तरह से तबाह कर सकते हैं।
डिफेंस
भारत-रूस उच्च तकनीक वाली AK-203 राइफल ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया
विचार-विमर्श करें