डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारत को सिक्किम में मिलेंगी सैनिक महत्व के 75 पुल, सड़कें

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 अक्टूबर को सिक्किम में 75 सैनिक महत्व के इंफ्रास्ट्रक्टर प्रोजेक्ट्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, भारतीय मीडिया ने बताया।
Sputnik
इन प्रोजेक्ट्स में 22 सड़कें और 51 पुल शामिल हैं जो देश के 11 राज्यों में हैं। इन्हें मिलाकर इस साल अब तक सीमा सड़क संगठन यानि BRO ने कुल 111 प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं।

इनमें से ज्यादातर अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाक़े में हैं जहां भीषण सर्दी और कम ऑक्सीज़न स्तर के बीच काम किया गया है। भारतीय सेना को खासतौर पर उत्तरी मोर्चे पर बहुत दुर्गम क्षेत्रों में तैनात रहना होता है जहां आवागमन के रास्ते बहुत कठिन हैं। यहां संपर्क के लिए सड़कें, पुल, सुरंग बनाना भी खराब मौसम के कारण बहुत मुश्किल होता है।

BRO की ज़िम्मेदारी इन मुश्किल क्षेत्रों में सैनिक महत्व के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बनाना है। इन 111 प्रोजेक्ट्स में सबसे ज्यादा 19 जम्मू-कश्मीर में, 11 लद्दाख में, 18 अरुणाचल प्रदेश में, 9 उत्तराखंड में, 6 सिक्किम में, 5 हिमाचल प्रदेश में, 2-2 पश्चिम बंगाल और राजस्थान में, 1-1 नागालैंड, मिज़ोरम और अंडमान-निकोबार में हैं।
इससे पहले BRO ने इसी साल 36 सैनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को भी पूरा किया है। इसमें अरुणाचल प्रदेश की सेला सुरंग भी शामिल है जो लगभग 13000 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई है। इन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से न केवल सैनिक आवागमन आसान हुआ है बल्कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए भी कम समय में आना-जाना संभव हो पाया है।
पिछले पांच वर्षों में रक्षा मंत्रालय ने BRO न केवल ज्यादा शक्तियां दी हैं बल्कि प्रोजेक्ट्स के लिए अलग-अलग विभागों से मंज़ूरी हासिल करने को भी ज्यादा आसान बनाया है जिससे निर्माण की गति बढ़ी है। पांच साल में BRO ने 16000 करोड़ से ज्यादा के 450 प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं।
डिफेंस
हिंद महासागर में भारतीय शक्ति बढ़ेगी, बनेंगी दो न्यूक्लियर सबमरीन
विचार-विमर्श करें