रूस की खबरें

'ओरेश्निक' मिसाइल प्रणाली युद्ध की स्थितियों में कारगर रही है: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य विश्वविद्यालयों के स्नातकों के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि ओरेश्निक ने युद्ध की स्थितियों में खुद को बहुत अच्छी तरह से साबित किया है।
Sputnik

पुतिन ने कहा, "नवीनतम मध्यम दूरी की मिसाइल प्रणाली "ओरेश्निक" का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू किया जा रहा है, जिसने युद्ध की स्थितियों में खुद को बहुत अच्छी तरह से साबित किया है।"

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तरी अटलांटिक गठबंधन (NATO) पर टिप्पणी करते हुए कहा कि NATO दुनिया में सैन्यीकरण और हथियारों की दौड़ को बढ़ावा दे रहा है।
रूसी राज्य के प्रमुख ने कहा, "हम जानते हैं कि अगले नाटो शिखर सम्मेलन में गठबंधन की क्षमताओं को और बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा करने की योजना है। जिसे लागू करने के लिए नाटो देशों के सैन्य बजट में वृद्धि की जाएगी।"
इस बीच, उन्होंने आगे जोर देते हुए बताया कि NATO ब्लॉक के सदस्य पहले से ही दुनिया के सभी देशों की तुलना में अधिक सैन्य खर्च कर रहे हैं।

राष्ट्राध्यक्ष ने कहा, "गठबंधन नेतृत्व बार-बार अपने उद्देश्यों को सही ठहराने के लिए रूस से जुड़े किसी खतरे या यूरोप पर हमारे आक्रमण की बात दोहराता रहता है। वे खुद ही यह डरावनी कहानी गढ़ते हैं और हर साल अपने लोगों को गुमराह करने और उनसे पैसा वसूलने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। एक बार फिर हमें वही पुराना बेशर्म झूठ सुनना पड़ रहा है।"

रूसी राष्ट्राध्यक्ष ने कहा कि "रूस इस बात से चिंतित हैं कि कई पश्चिमी राजनेता रूस को रणनीतिक रूप से हराने की योजनाएं बना रहे हैं। लेकिन इतिहास ने [उन्हें] कुछ नहीं सिखाया है।"

पुतिन ने कहा, "वे वर्तमान कीव सरकार को हथियार और पैसा भेज रहे हैं, और संक्षिप्त में कहें तो संघर्ष में सीधी सैन्य-तकनीकी और खुफ़िया मदद दे रहे हैं।"

यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने यूक्रेन के सैन्य-औद्योगिक परिसर पर सामूहिक हमला किया
विचार-विमर्श करें