विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

दुनिया भर के देशों का कुल सैन्य खर्च 2.7 ट्रिलियन डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर

© AP Photo / Efrem LukatskyUkrainian servicemen unpack shipment of military aid delivered as part of the United States of America's security assistance to Ukraine, on Feb. 11, 2022.
Ukrainian servicemen unpack shipment of military aid delivered as part of the United States of America's security assistance to Ukraine, on Feb. 11, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 28.04.2025
सब्सक्राइब करें
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की एक नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि साल 2024 में दुनिया के सभी देशों द्वारा किया गया रक्षा व्यय 2.7 बिलियन डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुँच गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले साल 100 से ज़्यादा देशों ने अपने सैन्य बजट में वृद्धि की है।

2024 में, संयुक्त राज्य अमेरिका सैन्य उपकरणों पर सबसे ज़्यादा खर्च करके विश्व में पहले स्थान पर रहा, जिसने पिछले साल अपने खर्च में 5.7% की वृद्धि करके इसे 997 बिलियन डॉलर तक पहुँचा दिया। वहीं यूरोप ने अपने सैन्य खर्च को 17% बढ़ाकर 693 बिलियन डॉलर कर दिया।

वहीं जर्मनी में यह आँकड़ा 28% बढ़कर 88.5 बिलियन डॉलर हो गया, जिससे यह मध्य और पश्चिमी यूरोप में सबसे ज़्यादा खर्च करने वाला देश बन गया।
यूके ने खर्च में 2.8% की वृद्धि करके इसे 81.8 बिलियन डॉलर और यूक्रेन ने अपने सैन्य खर्च में 2.9% की वृद्धि करके 64.7 बिलियन डॉलर कर दिया है।
पिछले वर्ष जारी SIPRI रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में वैश्विक रक्षा खर्च में 6.8% की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह बढ़कर 2,443 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
Romanian tanks TR-85M1 Bizonul and American main battle tank M1A1 Abrams at the US and Romania joint military exercise within operation Atlantic Resolve in Romania. - Sputnik भारत, 1920, 22.04.2024
डिफेंस
दुनिया में रक्षा खर्च 2023 में $2,443 अरब के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала