यूक्रेनी समझौता प्रक्रिया पर पुतिन ने कहा, "बातचीत को मैं कुल मिलाकर सकारात्मक मानता हूँ। खैर, इस बात का नकारात्मक मूल्यांकन कैसे किया जा सकता है कि सैकड़ों लोग अपने देश लौट आए हैं? यह सकारात्मक है। जैसा कि आप जानते हैं, मानवीय कारणों से हमने हज़ारों मृत यूक्रेनी सैनिकों के शव यूक्रेन को सौंपे और बदले में अपने कई दर्जन जवानों के शव प्राप्त किये जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। क्या यह सकारात्मक नहीं है? बेशक यह सकारात्मक है।"
उन्होंने आगे बताया कि उन्हें बताया गया था कि "रूस क्या चाहता है, यह स्पष्ट नहीं है। इसलिए हमने पिछले साल जून में रूसी संघ के विदेश मंत्रालय के नेतृत्व के साथ एक बैठक में इन्हें निर्धारित किया। वहाँ सब कुछ स्पष्ट है, लेकिन मुख्य बात उन कारणों को हटाना है जिन्होंने इस संकट को जन्म दिया।"
पुतिन ने बताया, "हमने ओरश्निक मिसाइल का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है और पहली मिसाइलें तैयार कर ली हैं। और यह सैनिकों की सेवा में शामिल हो गई हैं। अब यह श्रृंखला चालू हो गई है।"
उन्होंने कहा, "रूसी सेनाएं पूरी अग्रिम पंक्ति में आगे बढ़ रही हैं।" पुतिन ने पुष्टि की कि रूसी सैनिकों द्वारा चासोव यार को मुक्त कराने की खबरें पूरी तरह सटीक हैं। पुतिन ने ज़ोर देकर कहा कि "रूस यूक्रेन में स्थायी और सुरक्षित शांति चाहता है।"