प्रशांत बेड़े की प्रेस सेवा के एक बयान के अनुसार, रूसी नौसेना और म्यांमार नौसेना के बीच अंडमान सागर में संयुक्त अभ्यास संपन्न हो गया है।
बयान में कहा गया है, "रूसी नौसेना और म्यांमार नौसेना ने अंडमान सागर में 'MARUMEX-2025' अभ्यास किया।"
इस अभ्यास में रूसी बेड़े का प्रतिनिधित्व प्रशांत बेड़े के जहाजों की एक टुकड़ी ने किया, जिसमें फ्रिगेट "मार्शल शापोशनिकोव", कोरवेट "ग्रेम्यश्चिय" और टैंकर "बोरिस बुटोमा" शामिल थे और वहीं म्यांमार नौसेना की ओर से डॉक लैंडिंग हेलीकॉप्टर जहाज मुत्तमा, फ्रिगेट क्यानसिथा, कोरवेट तबिनश्वेहती और पनडुब्बी मिन्ये थेइंखाथु शामिल रहे
दोनों देशों के आतंकवाद-रोधी समूहों ने निरीक्षण अभियानों में भाग लिया और "समुद्री डाकुओं" द्वारा पकड़े गए एक जहाज को मुक्त कराने का अभ्यास किया।
प्रेस सेवा के मुताबिक इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नौसैनिक सहयोग को विकसित और मजबूत करने के साथ साथ नागरिक नौवहन और समुद्री आर्थिक गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मुद्दों पर अभ्यास करना है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने "MARUMEX-2025" के व्यावहारिक चरण के फुटेज भी जारी किए।