विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूस और म्यांमार ने किया अंडमान सागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास

© Photo : Russia's Defense MinistryThe Russian Navy and the Myanmar Navy conducted the Marumex-2025 exercise in the Andaman Sea
The Russian Navy and the Myanmar Navy conducted the Marumex-2025 exercise in the Andaman Sea - Sputnik भारत, 1920, 18.11.2025
सब्सक्राइब करें
दो दिनों तक, दोनों देशों की जहाज टुकड़ियों ने संयुक्त युद्धाभ्यास, खोज, पता लगाने और नकली दुश्मन पनडुब्बियों पर नजर रखने के साथ-साथ तोपखाने और पनडुब्बी रोधी हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े युद्ध अभ्यासों के दौरान बल समन्वय का अभ्यास किया।
प्रशांत बेड़े की प्रेस सेवा के एक बयान के अनुसार, रूसी नौसेना और म्यांमार नौसेना के बीच अंडमान सागर में संयुक्त अभ्यास संपन्न हो गया है।
बयान में कहा गया है, "रूसी नौसेना और म्यांमार नौसेना ने अंडमान सागर में 'MARUMEX-2025' अभ्यास किया।"
इस अभ्यास में रूसी बेड़े का प्रतिनिधित्व प्रशांत बेड़े के जहाजों की एक टुकड़ी ने किया, जिसमें फ्रिगेट "मार्शल शापोशनिकोव", कोरवेट "ग्रेम्यश्चिय" और टैंकर "बोरिस बुटोमा" शामिल थे और वहीं म्यांमार नौसेना की ओर से डॉक लैंडिंग हेलीकॉप्टर जहाज मुत्तमा, फ्रिगेट क्यानसिथा, कोरवेट तबिनश्वेहती और पनडुब्बी मिन्ये थेइंखाथु शामिल रहे
दोनों देशों के आतंकवाद-रोधी समूहों ने निरीक्षण अभियानों में भाग लिया और "समुद्री डाकुओं" द्वारा पकड़े गए एक जहाज को मुक्त कराने का अभ्यास किया।
प्रेस सेवा के मुताबिक इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नौसैनिक सहयोग को विकसित और मजबूत करने के साथ साथ नागरिक नौवहन और समुद्री आर्थिक गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मुद्दों पर अभ्यास करना है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने "MARUMEX-2025" के व्यावहारिक चरण के फुटेज भी जारी किए।
NSA Ajit Doval Holds Talks With Russian Presidential Aide Patrushev - Sputnik भारत, 1920, 18.11.2025
भारत-रूस संबंध
रूस की भारत को उन्नत जहाज निर्माण सहयोग की पेशकश
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала