यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन समझौते पर रूस की शर्तें अमेरिका जानता है: क्रेमलिन

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को स्पष्ट किया कि रूस ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए जो मुख्य शर्तें और मानदंड तय किए हैं, उनसे अमेरिका पूरी तरह अवगत है।
Sputnik
पेसकोव ने आगे कहा कि रूस मौजूदा राजनयिक माध्यमों से अमेरिका के साथ संपर्क बनाए रखेगा।

उन्होंने कहा, "क्रेमलिन उस जानकारी पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा जो राष्ट्रपति के विशेष दूत किरिल दिमित्रियेव अमेरिका से लाए हैं, क्योंकि मीडिया के ज़रिए समझौते पर बातचीत करना सही नहीं है।"

क्रेमलिन प्रवक्ता ने आगे बताया कि रूस दिमित्रियेव से मिली जानकारी के आधार पर समझौते पर अपनी रणनीति बनाएगा।
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष दूत किरिल दिमित्रियेव ने रविवार को यूक्रेनी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के साथ मुलाकात की थी जिसकी जानकारी रूसी राष्ट्रपति को दी गई है।
यूक्रेन संकट
ट्रंप की चेतावनी, उनके शांति प्लान को मना करने से तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है: दिमित्रीव
यूक्रेनी मीडिया ने 24 दिसंबर को यूक्रेन और अमेरिका के बीच विचाराधीन शांति समझौते के प्रारूप का हवाला देते हुए बताया कि कीव का अपने सैनिकों को वापस बुलाने का कोई इरादा नहीं है, प्रारूप में प्रस्ताव है कि रूस द्नेप्रोपेत्रोव्स्क, मायकोलाइव, सुमी और खार्कोव क्षेत्रों से हट जाए।
विचार-विमर्श करें