मंत्रालय ने बयान में कहा कि रूसी सेना के "सेंटर" ग्रुप की कार्रवाई में यूक्रेन के 315 से ज्यादा सैनिक मारे गए।
जारी बयान के मुताबिक, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने 315 से अधिक सैनिक, 7 बख़्तरबंद लड़ाकू वाहन, 6 मोटर वाहन और 3 फील्ड आर्टिलरी गन गंवाए"।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूसी सेना के "सेवेर" समूह ने 165 से अधिक, "वोस्तोक" समूह ने 240 तक, "ज़ापद" समूह ने 200 तक, "यूग" समूह ने 200 से अधिक और "द्नेपर" समूह ने 50 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के 142 इलाकों में हमले किए। इन हमलों में रूस ने उन यूक्रेनी ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया, जो यूक्रेनी सेना की जरूरतों के लिए इस्तेमाल हो रही थीं।
साथ ही ड्रोनों के उत्पादन और प्रक्षेपण सुविधाओं तथा यूक्रेनी सैनिकों और विदेशी भाड़े के लड़ाकों के अस्थायी ठिकानों पर भी हमले किए गए।