विश्व सकल घरेलू उत्पाद की 50% बढ़त चीन और भारत की है: IMF
12:34 31.01.2023 (अपडेटेड: 12:41 31.01.2023)
© AFP 2023 MANDEL NGANThe seal of the International Monetary Fund is seen at the headquarters building in Washington, DC on July 5, 2015

© AFP 2023 MANDEL NGAN
सब्सक्राइब करें
इस वर्ष विश्व सकल घरेलू उत्पाद की 50% बढ़त चीन और भारत की और से होगी, जब कि अमेरिका और यूरोक्षेत्र से केवल 10% की बढ़त आएगी।
ऐसा आकलन मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष (IMF) के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरींचस ने दिया।
जनवरी के अपडेट के प्रकाशन पर सिंगापुर में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, "चीन और भारत संयुक्त रूप से इस साल दुनिया के आधे [आर्थिक] विकास को सुनिश्चित करेंगे जबकि अमेरिका और यूरोजोन <...> केवल 10%" के विकास को,"- विश्व अर्थव्यवस्था के विकास की संभावनाओं पर आईएमएफ (IMF) की एक रिपोर्ट के मुताबिक।
इस रिपोर्ट में कहा गया है, कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में अगले वित्त वर्ष 2.9 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है, जो चालू वित्त वर्ष में मार्च तक 3.4 प्रतिशत से कम है और वित्त वर्ष 2024 में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि से बढ़ने की भविष्यवाणी की है।
IMF के अनुसार 2023 में चीन के सकल घरेलू उत्पाद में 5.2% की वृद्धि होगी, 2024 (FY25) में 6.8 प्रतिशत तक पहुंचने से पहले भारत में विकास दर 2022 (FY23) में 6.8 प्रतिशत से घटकर 2023 (FY24) में 6.1 प्रतिशत हो जाएगी।
संयुक्त राज्य अमेरिका में विकास दर 2022 में 2.0 प्रतिशत से गिरकर 2023 में 1.4 प्रतिशत होने का अनुमान है और 2024 में 1.0 प्रतिशत की। और यूरोक्षेत्र में विकास दर न्यूनतम स्तर पहुंचकर 0.7% की होगी।
अनुमानित 3.4 प्रतिशत की तुलना में 2022 में रूस में एक छोटे आर्थिक संकुचन 2.2 प्रतिशत का है और 2023 में मामूली सकारात्मक वृद्धि की उम्मीद है।
इस रिपोर्ट के अनुसार G7 की मौजूदा तेल मूल्य सीमा को लेकर रूसी कच्चे तेल के निर्यात महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि रूस अपने व्यापार को दूसरे देशों में पुनर्निर्देशित किया जा रहा है।
एशिया में यह अनुमान 4.3 प्रतिशत से बढ़कर 5.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सकारात्मक है।

उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास में मामूली वृद्धि 2022 में 3.9 प्रतिशत से 2023 में 4 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में इस वर्ष 2.7 प्रतिशत से 1.2 प्रतिशत और अगले साल 1.4 प्रतिशत की गिरावट की उम्मीद है।