विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

EAEU, SCO और BRICS के बीच संवाद बढ़ते बाहरी दबाव का सामना करने में होगा सहायक

© Sputnik2nd Eurasian Economic Forum in Moscow
2nd Eurasian Economic Forum in Moscow  - Sputnik भारत, 1920, 25.05.2023
सब्सक्राइब करें
यूरेशियन आर्थिक फोरम (EAEU) के सदस्य राज्यों यानी रूस, बेलारूस, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और आर्मेनिया के प्रमुखों और पर्यवेक्षक राज्यों की सुप्रीम यूरेशियन इकोनॉमिक काउंसिल की बैठक के मौके पर आयोजित किया गया है।
यूरेशियन आर्थिक संघ (EAEU), शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और BRICS के सदस्य देशों के बीच साझेदारी का विकास राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं की स्थिरता बढ़ाने और पश्चिमी देशों के दबाव का सामना करने में सहायता प्रदान करेगा, यूरेशियन आर्थिक फोरम के मौके पर आयोजित "EAEU - SCO - ब्रिक्स: ओपन इंटीग्रेशन डायलॉग" सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने बताया।

पश्चिमी देशों का बाहरी दबाव बढ़ता जा रहा है

इस फोरम के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि पश्चिमी देशों का बाहरी दबाव बढ़ता जा रहा है।

“अकेले इस दबाव का सामना करना संभव नहीं है। हमें समान विचारधारा वाले लोगों की आवश्यकता है। यूरेशियन आर्थिक संघ, शंघाई सहयोग संगठन, BRICS ऐसी स्थापित संरचनाएँ हैं जिनके एक विशिष्ट लक्ष्य और बहुत स्पष्ट क्षमताएँ हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इन सभी संरचनाओं के कार्यप्रणाली अत्यंत सुसंगत हैं," बेलारूस के विदेश मंत्रालय के विदेशी आर्थिक गतिविधियों के निदेशक यूरी गोरेलिक ने कहा।

इन संगठनों की साझेदारी के बारे में उन्होंने यह भी कहा कि इस साझेदारी के लिए उचित तरीकों की और अधिक अन्वेषणा और अनुसंधान होने की आवश्यकता है।

"BRICS, SCO, EAEU के देश दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की लगभग आधी आबादी हैं, ये दुनिया में सबसे सक्रिय रूप से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं। साझेदारी के लिए उचित तरीकों की खोज करना यहाँ सबसे महत्वपूर्ण है। व्यापार और आर्थिक क्षेत्र से आरंभ करने की आवश्यकता है, क्योंकि यही वह क्षेत्र है जो तीनों संघों में सब से अधिक महत्वपूर्ण है," यूरी गोरेलिक ने बताया।

Russian President Vladimir Putin takes part in unofficial BRICS summit in Antalya - Sputnik भारत, 1920, 20.05.2023
व्यापार और अर्थव्यवस्था
ब्रिक्स की सबलता से G7 के लिए बढ़ती प्रतिद्वंदिता
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала