ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

कर्नाटक भाजपा ने राज्य सरकार के मंत्री के बयान पर गाय के साथ किया प्रदर्शन

© Iwitter/@sapthagirigowdaBJP protests with cows
BJP protests with cows - Sputnik भारत, 1920, 06.06.2023
सब्सक्राइब करें
पशु चिकित्सा सेवा मंत्री वेंकटेश ने बयान दिया था कि अगर कोई भैंस और बैल का वध कर सकता है तो गाय का वध करने में क्या गलत है? इसके बाद कर्नाटक की राजनीति में 'भूचाल' खड़ा हो गया।
कर्नाटक भाजपा ने मंगलवार को पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा मंत्री के.वेंकटेश के गौ हत्या कानून विरोधी टिप्पणी के खिलाफ शहर में गायों के साथ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।
राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने मंत्री के गौ हत्या विरोधी कानून पर वाले बयान को लेकर रोष व्यक्त किया। इस विरोध के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायों को माला पहनाई और उनकी पूजा की। वे अपने साथ तख्तियां लेकर आए जिसमें उन्होंने कांग्रेस सरकार से गौ हत्या विरोधी कानून जारी रखने की मांग की।
इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वेंकटेश की टिप्पणी का सोमवार को बचाव करते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार द्वारा लाए गए गौ हत्या विरोधी कानून में स्पष्टता की कमी है और आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी।
Motorists drive past stray cows roam on a road in Allahabad, India - Sputnik भारत, 1920, 31.05.2023
ऑफबीट
ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने से 19 गायों की मौत
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала